फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'रोहित MI छोड़ देंगे', वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस टीम के लिए हिटमैन करेंगे ओपनिंग

Thu, 09 May 2024 10:20 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सीजन में रोहित के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 12 मैचों में उन्होंने 152.77 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में उन्हें विकेट पर टिकने के लिए संघर्ष करते देखा गया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-वसीम अकरम - फोटो : BCCI/PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 अब धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। मुंबई इंडियंस प्लऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि हिटमैन अगले सीजन में एमआई का साथ छोड़ देंगे। दरअसल, इस सीजन से ठीक पहले टीम मैनेजमेंट ने दिग्गज खिलाड़ी को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा था। इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 12 में से टीम को आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई मुंबई
अंक तालिका में मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ नौवें स्थान पर बनी है। बुधवार को हैदराबाद ने लखनऊ को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली और मुंबई का पत्ता काट दिया। टीम अधिकतम 12 अंक तक पहुंच सकती है। मुंबई का नेट रन रेट भी काफी कम है। 12 अंक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होंगे। एमआई को अपने छठे आईपीएल खिताब के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा। उन्होंने 2020 में अपनी पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। 

रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी
मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुए फेरबदल को लेकर पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया है कि अगले सीजन में रोहित एमआई का हिस्सा नहीं रहेंगे। अकरम ने इच्छा जताई है कि रोहित को कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनना चाहिए।

अकरम ने कहा, "मुझे लगता है कि वह अगले सीजन में मुंबई इंडियंस में नहीं होंगे। मैं उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स में देखना पसंद करूंगा। कल्पना कीजिए गौतम गंभीर मेंटर होंगे, श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे। रोहित शर्मा वहां ओपनिंग करेंगे। उनके पास बहुत मजबूत बल्लेबाजी होगी। वह कोलकाता के होम ग्राउंड ईडेन गार्डन में बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें कोलकाता में देखना अच्छा होगा।"
विज्ञापन

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
रोहित का प्रदर्शन
इस सीजन में रोहित के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 12 मैचों में उन्होंने 152.77 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में उन्हें विकेट पर टिकने के लिए संघर्ष करते देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें