फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोली की रफ्तार से 'जूनियर मलिंगा' पथिराना ने फेंकी दो यॉर्कर, दिल्ली के मार्श और स्टब्स हुए क्लीन बोल्ड

Sun, 31 Mar 2024 10:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

पथिराना ने अपने चार ओवर के स्पेल में 31 रन दिए और तीन विकेट झटके। अपने शुरुआती तीन ओवर में पथिराना ने मात्र 14 रन खर्च किए थे और दो विकेट लिए थे।
विज्ञापन
पथिराना ने स्टब्स और मार्श को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के 13वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के मथीशा पथिराना ने शानदार गेंदबाजी की। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स एक वक्त मजबूत स्थिति में दिख रही थी। टीम ने 14 ओवर में दो विकेट गंवाकर 129 रन बना लिए थे। क्रीज पर दो पावर हिटर्स मिचेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत थे। इसके बाद 15वें ओवर में श्रीलंका के तेज गेंदबाज और जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने मैच का रुख ही बदल कर रख दिया। उन्होंने दो घातक यॉर्कर गेंदें डालीं और तीन गेंद के अंदर मार्श और फिर ट्रिस्टन स्टब्स को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

पथिराना ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्श को 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से यॉर्कर गेंद डाली, जो कि सीधे ब्लॉक होल में जाकर गिरी। जब तक मार्श कुछ समझ पाते, गेंद ने मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। यह एक ऐसी यॉर्कर गेंद थी जो बड़े बड़े बल्लेबाज मिस कर जाते। कमेंट्री कर रहे इयान बिशप ने भी इस गेंद की जमकर तारीफ की। उन्होंने पथिराना के इस गेंद की तुलना मलिंगा के परफेक्ट यॉर्कर से की। मार्श 12 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ट्रिस्टल स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पथिराना ने 149.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी। स्टब्स समझ नहीं पाए और गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई। ओवर की आखिरी गेंद पथिराना ने एक बार फिर यॉर्कर लेंथ की गेंद की और वह भी 149.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से। गेंद फिर ब्लॉक होल में गिरी और स्टब्स के तीनों स्टंप्स उखाड़ दिए। स्टब्स खाता नहीं खोल सके। तीन गेंद के अंदर दो विकेट से दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई। 15 ओवर के बाद उनका स्कोर चार विकेट पर 134 रन था। पथिराना के इन दोनों विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।



हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और कार दुर्घटना के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए अपना पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 31 गेंद में आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। 19वें ओवर में पथिराना गेंदबाजी के लिए आए और उनके इस ओवर में शुरू के चार गेंदों पर पंत ने दो चौके और एक छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर पथिराना ने पंत को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। पंत ने 32 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एक हाथ से छक्का भी लगाया। वहीं, पथिराना ने अपने चार ओवर के स्पेल में 31 रन दिए और तीन विकेट झटके। अपने शुरुआती तीन ओवर में पथिराना ने मात्र 14 रन खर्च किए थे और दो विकेट लिए थे।


विज्ञापन

जहां, एक तरफ दिल्ली की टीम 200 के ऊपर स्कोर करती दिख रही थी। पथिराना के घातक स्पेल ने दिल्ली को 200 के अंदर रोक दिया। दिल्ली की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी। पंत के अलावा डेविड वॉर्नर ने 35 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं, आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाए। पथिराना के अलावा मुस्तफिजुर रहमान और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें