फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: इस सीजन रिव्यू नियम में होगा बदलाव, आईपीएल लागू करने जा रहा यह बड़ा नियम

Tue, 19 Mar 2024 08:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2024 की शुरुआत होने को है और गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) तथा रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच इस सीजन का पहला मैच शुरू होने अब चार दिन का समय शेष रह गया है।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल हर सीजन में कुछ नया करने की कोशिश करता है जिससे लीग की लोकप्रियता और ट्रांसपरेंसी बरकरार रहे। इसी कड़ी में हर साल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग नया प्रयोग करती है। आईपीएल 2024 की शुरुआत होने को है और गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) तथा रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच इस सीजन का पहला मैच शुरू होने अब चार दिन का समय शेष रह गया है। 
विज्ञापन


आईपीएल ने 17वें सीजन से पहले रिव्यू प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। आईपीएल में काफी कड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं और फैसले लेने में एक भूल मैच का पासा पलट सकती है। इस बार ऐसी किसी भी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा इसके लिए आईपीएल इस सीजन में नया स्मार्ट रिप्ले सिस्टम लाने वाला है। इस सिस्टम के आने से फैसले की क्षमता और भी प्रभावी बन जाएगी। 

स्मार्ट रिव्यू सिस्टम से कम होगी गलतियां
इस नियम को लाने का मकसद फैसले में गलतियां को रोकना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्ट रिव्यू सिस्टम से गलतियां कम होंगी और इससे तीसरे अंपायर को फैसला लेने में आसानी होगी। रिव्यू सिस्टम के लिए मैदान पर हॉक आई के आठ हाई स्पीड कैमरे लगाए जाएंगे और दो कैमरा ऑपरेटर तीसरे अंपायर के पास भी होंगे। इससे टीवी अंपायर को सीधे इन दो ऑपरेटरों से इनपुट मिलेगा। नए सिस्टम के आने से हालांकि टीवी ब्रॉडकास्टर का काम खत्म हो जाएगा क्योंकि पहले वो हॉक हाई ऑपरेटर और अंपायर के बीच कड़ी थे। नए सिस्टम से टीवी अंपायर विजुअल का और अच्छी तरह विशलेषण कर पाएंगे। इस स्मार्ट रिव्यू सिस्टम के तहत सटीक विजुअल स्क्रीन पर दिखेंगे और इसमें स्पलिट स्क्रीन का विकल्प भी रहेगा जिससे निर्णय लेने मे आसानी होगी। इससे अंपायर अलग-अलग एंगल में साफ विजुअल देख सकेंगे।
विज्ञापन

कठिन निर्णय लेने में होगी आसानी
आईपीएल के स्मार्ट रिव्यू सिस्टम लाने से बाउंड्री पर रोमांचक कैच पकड़ने जैसे कठिन निर्णय लेने में आसानी होगी। आमतौर पर कई बार ऐसा होता है कि फील्डर बाउंड्री के पास कैच लेता है और कुछ मौकों को गेंद को हवा में उछालकर बाउंड्री के पार जाकर वापस बाउंड्री लाइन के पास आता है और फिर कैच पकड़ता है। ऐसे में अंपायर को निर्णय लेने में दिक्कत होती है क्योंकि विजुअल को बार-बार रिप्ले करके यह देखना पड़ता है कि फील्डर कैच पकड़ते वक्त बाउंड्री के बाहर था या अंदर। ऐसे ही एलबीडब्ल्यू आउट होने पर भी अब आसानी से फैसला आ सकता है और साफ विजुअल होने से अंपायर को बार-बार रिप्ले देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

बीसीसीआई ने आयोजित किया था वर्कशॉप
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित किया था जिसमें अंपायर का चुनाव करना था। इनमें 15 अंपायर चुनने थे जो भारत और विदेश दोनों जगह अंपारिंग कर सकें। इसके अलावा आईपीएल में स्मार्ट रिप्ले सिस्टम के साथ काम कर सकें। 
विज्ञापन

द हंड्रेड में भी हुआ था ट्रायल
आईपीएल में जिस स्मार्ट रिव्यू सिस्टम को लाने की बात हो रही है उसका ट्रायल इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी किया जा चुका है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने द हंड्रेड के दौरान स्मार्ट रिव्यू सिस्टम का ट्रायल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें