फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: क्या डेथ ओवर में पंजाब की नैया पार लगाएंगे 11.75 करोड़ के हर्षल? सनराइजर्स में कमिंस पर रहेंगी नजरें

Thu, 21 Mar 2024 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के 17वें सीजन का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। इस सीजन के लिए अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 17 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स ने नीलामी में कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई, जिन्हें कहा जा रहा था कि वह इस बार कम कीमत पर बिक सकते हैं। पंजाब ने उन्हें भारी कीमत देकर उनकी किस्मत पलट दी। हर्षल पटेल और राइली रूसो वह खिलाड़ी हैं। हर्षल को खरीदने के लिए पंजाब ने 11.75 करोड़ रुपये चुकाए, जबकि शुरुआती सेट में नहीं बिकने वाले रूसो को एक्सलरेटेड सेट में आठ करोड़ रुपये देकर खरीदा। वहीं, पिछले तीन सीजन से खराब प्रदर्शन कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में सबकी निगाहें 20.5 करोड़ रुपये पाने वाले पैट कमिंस पर होंगी। कमिंस को इस सीजन के लिए टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पिछले तीन सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे की टीमों में जगह पाने वाली सनराइजर्स टीम की किस्मत चमक पाती है या नहीं। आइए पंजाब और हैदराबाद टीमों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

गेंदबाजों के दम पर रंग जमाएगा पंजाब

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान : शिखर धवन
प्रमुख क्रिकेटर : शिखर धवन, जितेश शर्मा, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर

ताकत : पंजाब किंग्स का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत है। अर्शदीप, रबादा, सैम कुरेन, हर्षल और राहुल चाहर के रूप में उनके पास संपूर्ण आक्रमण मौजूद है।

कमजोरी : उच्च, मध्य और निचले क्रम की बल्लेबाजी में एकरूपता नहीं है। स्टार बल्लेबाजों का बल्लेबाजी क्रम निर्धारित करना चुनौती होगी।

टीम के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। इनमें क्रिस वोक्स शामिल हैं। वे शाहरुख खान को वापस खरीद सकते थे। उनके पास मध्यक्रम में अच्छे भारतीय बल्लेबाज की कमी है। हर्षल, रूसो और वोक्स के अलावा टीम ने बाकी सभी घरेलू खिलाड़ी खरीदे और वह भी 20 लाख की कीमत पर। वोक्स और हर्षल अपने वेरिएशन की वजह से टीम के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं, लिविंगस्टोन के बैकअप के तौर पर रूसो फिट बैठेंगे। 

रोल के हिसाब से पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
मध्य क्रम: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रिली रोसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, हरप्रीत भाटिया, आशुतोष शर्मा, शशांक सिंह।
ऑलराउंडर: ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स, हर्षल पटेल, विश्वनाथ सिंह, तनय त्यागराजन।
तेज गेंदबाज: कागिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह, विद्वथ कावेरप्पा
स्पिनर: हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, प्रिंस चौधरी

संभावित प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, सैम करन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर/अथर्व तायदे (इम्पैक्ट सब)।
विज्ञापन

सनराइजर्स के लिए कमिंस की मौजूदगी खिलाएगी गुल

सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
खिताब: 2016
कप्तान: पैट कमिंस
प्रमुख क्रिकेटर: पैट कमिंस, एडिन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, भुवनेश्वर कुमार

ताकत: सनराइजर्स के लिए टीम में पैट कमिंस की मौजूदगी गुल खिला सकती है। वह बड़े खिलाड़ी है। उन पर दिल खोलकर पैसा भी लगाया गया है। क्लासेन की बल्लेबाजी का भी हैदराबाद को सहारा रहेगा। वह चले तो किसी भी टीम के छक्के छुड़ा सकते हैं।

कमजोरी: श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंग लीग के शुरुआत में टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे।

कमिंस के अलावा सनराइजर्स द्वारा वानिंदु हसरंगा को उनके बेस प्राइस पर खरीदना टीम के लिए बड़ी बात रही। ट्रेविस हेड भी बड़े खिलाड़ी रहे और वह शीर्ष क्रम में मयंक अग्रवाल या अभिषेक शर्मा की जगह ले सकते हैं। टीम के पास हालांकि, अभी भी कोई अच्छा मैच फिनिशर नहीं है और वह अब्दुल समद के बैकअप की तलाश कर सकते थे।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
सलामी बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह
मध्य क्रम: एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर)
ऑलराउंडर: मार्को यानसेन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद
तेज गेंदबाज: पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह।
स्पिनर: वानिंदु हसरंगा, मयंक मारकंडे, जे सुब्रमण्यन

संभावित प्लेइंग-11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा/राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, उमरान मलिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें