फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आईपीएल से पहले रिंकू सिंह ने ली अपनी टीम के इस घातक गेंदबाज की क्लास, जड़ा जोरदार छक्का, देखें वीडियो

Wed, 20 Mar 2024 08:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए हैं। टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। बुधवार को केकेआर ने अपनी टीम को दो भागों (पर्पल और गोल्ड टीम) में बांटकर इंट्रा स्क्वॉड मुकाबला खेला। इसमें रिंकू सिंह और मिचेल स्टार्क आमने-सामने हुए।
विज्ञापन
रिंकू सिंह-मिचेल स्टार्क - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का एक बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहा है। उसने अपनी ही टीम के घातक गेंदबाज के खिलाफ दमदार छक्का जड़ा जिसे देखकर हर किसी की आंखे फटी की फटी रह गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी ही टीम के सबसे महंगे और खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ दमदार शॉट जड़ा। युवा खिलाड़ी ने स्टार्क के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए जोरदार छक्का मारा जिसने सभी को हैरान कर दिया। 

रिंकू सिंह ने जड़ा तूफानी छक्का
मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ गए हैं। टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। बुधवार को केकेआर ने अपनी टीम को दो भागों (पर्पल और गोल्ड टीम) में बांटकर इंट्रा स्क्वॉड मुकाबला खेला। इसमें रिंकू सिंह और मिचेल स्टार्क आमने-सामने हुए। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इस दौरान स्टार्क ने चार ओवरों में 40 रन खर्च किए और सिर्फ एक सफलता हासिल कर सके। आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने उनकी जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने फुलटॉस बॉल को स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर भेज दिया, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद हर शख्स चौंक गया।
विज्ञापन


सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नौ साल के अंतराल के बाद आईपीएल में खेलते दिखेंगे। उन्हें दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी और कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 27 आईपीएल मैचों में 20.38 की औसत से 34 विकेट अपने नाम किए। 2014 और 2015 में वह आरसीबी का हिस्सा थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें