फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान कोहली ने बनाया यह अहम रिकॉर्ड, इस मामले में रैना को पीछे छोड़ा

Tue, 26 Mar 2024 09:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर

सार

आरसीबी ने होली की शाम अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मैच में पंजाब को हराकर आईपीएल 2024 में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले आरसीबी का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हुआ था जहां टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान एक अहम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेन रैना को पीछे छोड़ दिया है। आरसीबी ने होली की शाम अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मैच में पंजाब को हराकर आईपीएल 2024 में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले आरसीबी का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हुआ था जहां टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे निकले कोहली
विराट कोहली टी20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में सभी भारतीय खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं। कोहली ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन के कैच लेने के साथ ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेयरस्टो ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर शॉट खेलने का प्रयास किया और कोहली ने दौड़ लगाकर कैच पकड़ लिया। कोहली के टी20 प्रारूप में 174 कैच हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में रैना को पीछे छोड़ जिनके नाम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 172 कैच हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं जिनके नाम टी20 में 167 कैच हैं। 

टी20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी
खिलाड़ी कैच
विराट कोहली 174
सुरेश रैना 172
रोहित शर्मा 167
मनीष पांडे 146
सूर्यकुमार यादव 136

पोलार्ड के नाम है टी20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड
ओवरऑल बात की जाए तो इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के नाम है। पोलार्ड ने अपने टी20 करियर में 362 कैच पकड़े। इसके बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर हैं जिन्होंने 290 कैच पकड़े हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो 271 कैच के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में रैना से एक कदम दूर कोहली
आईपीएल में गैर विकेटकीपर खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में भी कोहली रैना के काफी करीब पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 109 कैच पकड़े थे। कोहली अब रैना के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब पहुंच गए हैं। कोहली के नाम आईपीएल में अब 108 कैच हो गए हैं। यानी दो कैच और पकड़ते ही कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। गैर विकेटकीपर खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कैचे लेने के मामले में शीर्ष चार में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में रैना, कोहली के अलावा कीरोन पोलार्ड और रोहित शर्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें