फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: इस अफगानी खिलाड़ी के मुरीद हुए अश्विन, सभी 10 आईपीएल टीमों पर उन्हें नहीं खरीदने पर कसा तंज, जानें

Thu, 18 Jan 2024 08:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नईब ने दूसरे और तीसरे टी20 में तूफानी अर्धशतक जड़ा। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस खिलाड़ी के मुरीद हो गए हैं। नईब ने आईपीएल ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था।
विज्ञापन
अश्विन और गुलबदिन नईब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में एक वक्त अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में पहुंच गया था। तब मोहम्मद नबी और गुलबदिन नईब क्रीज पर थे। इन दोनों ने गियर बदला और लगातार चौके छक्के जड़ रहे थे। नबी तो 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन नईब ने मैच को टाई कराकर ही दम लिया। वह 23 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


नईब ने दूसरे टी20 में तूफानी अर्धशतक जड़ा था। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस खिलाड़ी के मुरीद हो गए हैं। नईब ने आईपीएल ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था। अब इस पर अश्विन ने सभी 10 फ्रेंचाइजी पर तंज कसा है। 

गुलबदिन ने नबी के साथ मिलकर पलटी बाजी

गुलबदिन नईब - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत थी। हालांकि, टीम 18 रन ही बना सकी और वह भी इसलिए संभव हुआ क्योंकि गुलबदिन ने आखिरी ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया था। अपने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय के दिन गुलबदिन ने एक बेहतरीन पारी खेली। दूसरे टी20 में उन्होंने 35 गेंद में 57 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ नईब की बल्लेबाजी से प्रभावित अश्विन ने सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया। भारत के इस अनुभवी ऑलराउंडर ने कहा कि गुलबदीन ने खुद को फिनिशर की तरह पेश किया है और अब उन्हें सिर्फ 10 फ्रेंचाइजी में से किसी एक को मौका देने की जरूरत है। 

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'गुलबदीन नईब ने इस पारी के बाद कहा है कि कृपया मुझे नोटिस करें, क्या आप करेंगे? मैं 50 लाख के बेस प्राइस के साथ एशिया से एक फिनिशर हूं। इस खेल को सुपर ओवर में ले जाने के लिए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।' 2019 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान का नेतृत्व करने वाले गुलबदिन पिछले साल दिसंबर में आयोजित आईपीएल मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड हो गए थे।
विज्ञापन

भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बना सकी। पहले सुपर ओवर में गुलबदीन पहली गेंद पर रन आउट हो गए थे, लेकिन नबी ने अफगानिस्तान के स्कोर को 16 तक पहुंचा दिया। भारत भी पहले सुपर ओवर में 16 रन बना सका था। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में भारत ने 11 रन बनाए, लेकिन अफगानिस्तान को एक रन पर रोक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें