टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड
- फोटो : IPL
234 रन मुंबई का तीसरा उच्चतम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने इसी सीजन हैदराबाद के खिलाफ 246/5 का स्कोर बनाया था। हालांकि, उस मैच में मुंबई की टीम को हार मिली थी। वहीं, 2021 में अबू धाबी में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 235/9 का स्कोर बनाया था, जो की दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
आईपीएल में मुंबई के सबसे बड़े स्कोर
| स्कोर |
खिलाफ |
जगह, साल |
| 246/5 |
सनराइजर्स हैदराबाद |
हैदराबाद, 2024 |
| 235/9 |
सनराइजर्स हैदराबाद |
अबू धाबी, 2021 |
| 234/5 |
दिल्ली कैपिटल्स |
मुंबई, 2024 |
| 223/6 |
पंजाब किंग्स |
मुंबई, 2017 |
मुंबई ने 200+ स्कोर की लगाई झड़ी
यह आईपीएल में मुंबई का 24वां 200+ का स्कोर रहा। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गया है। मुंबई के अलावा बेंगलुरु ने भी 24 बार ही आईपीएल में 200+ का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने 29 बार ऐसा किया है। वहीं, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर के मामले में मुंबई ने बेंगलुरु की बराबरी की। आरसीबी ने जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ छह बार ऐसा किया है, वहीं, मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में छह बार 200+ का स्कोर बनाया है।
आईपीएल में सर्वाधिक 200+ का स्कोर
- 29 बार: चेन्नई सुपर किंग्स
- 24 बार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 24 बार: मुंबई इंडियंस
- 22 बार: पंजाब किंग्स
- 21 बार: कोलकाता नाइट राइडर्स
आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर
| कितनी बार |
टीम |
खिलाफ |
| 6 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
पंजाब किंग्स |
| 6 |
मुंबई इंडियंस |
दिल्ली कैपिटल्स |
आखिरी पांच ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों का तूफान
मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए। यह आईपीएल में किसी टीम द्वारा आखिरी पांच ओवर में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में मुंबई ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। इस लिस्ट में शीर्ष पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है। उसने 2016 में बेंगलुरु में गुजरात लायंस के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 112 रन बनाए थे। वहीं, मुंबई ने दो बार ऐसा किया है। उसने 2023 में पंजाब के खिलाफ और अब दिल्ली के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए।
आखिरी 5 ओवर में एक टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन
| कितने रन |
टीम |
खिलाफ |
जगह, साल |
| 112 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
गुजरात लायंस |
बेंगलुरु, 2016 |
| 96 |
मुंबई इंडियंस |
पंजाब किंग्स |
मुंबई, 2023 |
| 96 |
मुंबई इंडियंस |
दिल्ली कैपिटल्स |
मुंबई, 2024 |
| 91 |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
कोलकाता, 2019 |
रोहित खास क्लब में शामिल हुए
रोहित शर्मा ने 49 रन की पारी खेलने के साथ ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह एक से ज्यादा टीम के खिलाफ आईपीएल में एक हजार पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले डेविड वॉर्नर ने पंजाब और कोलकाता के खिलाफ, विराट कोहली ने दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ हजार रन बनाए हैं। रोहित ने दिल्ली के अलावा कोलकाता के खिलाफ 1000+ रन बनाए हैं। दिल्ली की टीम इस सीजन पहली बार पावरप्ले में विकेट नहीं ले सकी।
आईपीएल में एक से ज्यादा विरोधियों के खिलाफ 1000+ रन
- डेविड वॉर्नर vs पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
- विराट कोहली vs दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स
- रोहित शर्मा vs कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL