फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: रोहित शर्मा को अमित मिश्रा की उम्र पर नहीं हुआ भरोसा, जमकर की खिंचाई, देखें वीडियो

Wed, 01 May 2024 08:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाकर मैच जीता था।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच के बाद रोहित शर्मा और अमित मिश्रा के बीच एक दिलचस्प बहस देखने मिली। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित ने मंगलवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। मैच के बाद रोहित लखनऊ के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा की खिंचाई करते नजर आए। लखनऊ ने इस मुकाबले में मुंबई को चार विकेट से हराया था। 
विज्ञापन


रोहित ने लिए अमित मिश्रा के लिए मजे
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया जिसमें रोहित और अमित मिश्रा के बीच दोनों की उम्र को लेकर चर्चा हो रही थी। बातचीत के दौरान रोहित ने मिश्रा से उनकी उम्र पूछी, जिस पर मिश्रा ने कहा, '41'। रोहित इस बात से आश्चर्य में पड़ गए और उन्होंने कहा, 'क्या 40? आप मुझसे तीन साल बड़े हैं'? फिर अमित मिश्रा ने कहा, 'हां मैं 41 साल का हूं।' इस पर रोहित ने जवाब देते हुए कहा, 'आपने तब डेब्यू किया था जब हम नेपी में थे। आपने तब ही खेलना शुरू किया होगा। क्या आपने 20 साल की उम्र में डेब्यू किया'? मिश्रा ने कहा, 'हां, 20-21 साल की उम्र में डेब्यू किया था।'



मैच में क्या हुआ?
रोमांचक मैच में लखनऊ ने मुंबई को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया था। इसी के साथ केएल राहुल की टीम के खाते में 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई चौथे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा मुंबई छह अंक और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बरकरार है। मुंबई की यह इस सीजन की सातवीं शिकस्त थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाकर मैच जीता था। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस और कप्तान केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। इस मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस सीजन में यह उनके बल्ले से निकला दूसरा शतक है। मुंबई के खिलाफ वह 45 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें