फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RCB: पहले मैच में दिखा चेन्नई की फील्डिंग का जादू, रहाणे और रचिन रवींद्र ने मिलकर किया विराट को आउट

Fri, 22 Mar 2024 09:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

विराट कोहली इस मैच में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया। बांग्लादेशी गेंदबाज ने इस मैच में अब तक चार विकेट चटकाए हैं। दो ओवर में उन्हें दो-दो विकेट मिले हैं। पारी की शुरूआत में उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस और मुस्तफिजुर रहमान को आउट किया। इसके बाद उन्होंने 12वें ओवर में रहमान ने कोहली के अलावा कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 काआगाज हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 17वें सीजन का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके की फील्डिंग का जादू देखने को मिला। अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र ने जबरदस्त कैच लेकर विराट कोहली को आउट करा दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को जबरदस्त अंदाज में फील्डिंग करते देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम चेन्नई के घातक गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करता दिखा। हालांकि, दिनेश कार्तिक और अनुज रावत ने 90 से ज्यादा रन की साझेदारी कर बेंगलुरु को 173 रन तक पहुंचाया। जवाब में चेन्नई ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
रहाणे और रवींद्र की दमदार फील्डिंग
इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की दमदार फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। दरअसल, यह घटना आरसीबी की पारी के 12वें ओवर की है। मुस्तफिजुर रहमान की हल्की धीमी गेंद को निशाना बनाते हुए विराट कोहली ने जोरदार शॉट जड़ा। उन्होंने इस गेंद को छह रन के लिए बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश की लेकिन अजिंक्य रहाणे ने डाइव लगाकर इसे पकड़ लिया लेकिन वह बाउंड्री लाइन से छू गए। हालांकि, उन्होंने गेंद रचिन रवींद्र की तरफ फेंक दी जिसे उन्होंने कैच कर लिया। चेन्नई के दोनों खिलाड़ियों की दमदार फील्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


रहमान को मिले चार विकेट
विराट कोहली इस मैच में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया। बांग्लादेशी गेंदबाज ने इस मैच में अब तक चार विकेट चटकाए हैं। दो ओवर में उन्हें दो-दो विकेट मिले हैं। पारी की शुरूआत में उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस और मुस्तफिजुर रहमान को आउट किया। इसके बाद उन्होंने 12वें ओवर में रहमान ने कोहली के अलावा कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें