फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: क्या यश ठाकुर पर गुजरात के विरुद्ध प्रदर्शन का दबाव था? जानिए क्या दिया जवाब

Mon, 08 Apr 2024 10:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मयंक यादव के चोटिल होने के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने जब उनमें मैच विजेता देखा तो इस युवा तेज गेंदबाज को इससे आत्मविश्वास मिला और यश ठाकुर ने आईपीएल में पहली बार पारी में पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
यश ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट लेकर लखनऊ सुपरजाएंट्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने बताया कि उन पर प्रदर्शन का कोई दबाव था या नहीं। दरअसल कई लोगों के विपरीत यश ठाकुर को अपेक्षाओं का बोझ पसंद है इसलिए मयंक यादव के चोटिल होने के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने जब उनमें मैच विजेता देखा तो इस युवा तेज गेंदबाज को इससे आत्मविश्वास मिला और उन्होंने आईपीएल में पहली बार पारी में पांच विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे यश 
विदर्भ के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज यश पर उस समय सभी का ध्यान केंद्रित हो गया था जब साथी युवा तेज गेंदबाज मयंक की मांसपेशियों में रविवार रात यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान खिंचाव आ गया और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। यश ने 30 रन देकर पांच विकेट लिए इसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का विकेट भी शामिल था। लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम 33 रन से जीतने में सफल रही। यश ने कहा कि मयंक एक असाधारण तेज गेंदबाज हैं। मैं अपनी सीमाएं जानता हूं लेकिन अपनी मजबूती पर फोकस करता हूं। मयंक की चोट के बारे में यश ने कहा कि वह अब ठीक हैं चिंता की बात नहीं है।

यश ने खुशी के मारे मोर्कल को लगाया गले
यश ठाकुर ने टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की जमकर सराहना की। यश ने बताया कि गेंदबाजी कोच मोर्कल ने उनसे कहा था कि उनके पास चमक बिखेरने का मौका है क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव चोट के कारण सिर्फ एक ओवर ही डाल सके थे और मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने कहा, 'सर ने मुझे कहा था कि उनके लिए मैं आज के मैच का हीरो हूं। मुझे गर्व हो रहा हा कि मोर्कल सर ने मेरे ऊपर भरोसा किया। मुझे बहुत खुशी हो रही है।' यश जब यह बातें बोल रहे थे तो मोर्कल उनके पीछे ही खड़े थे, जैसे ही यश ने मोर्कल को देखा वह खुशी के मारे उनके गले लग गए। 
विज्ञापन


लखनऊ के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
यश का यह प्रदर्शन लखनऊ के लिए किसी गेंदबाज द्वारा किया गया ये दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले यह कारनामा मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के मैच में किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहसिन खान चार विकेट के साथ मौजूद हैं। वहीं, इतने ही विकेटों के साथ चौथे नंबर पर आवेश खान मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें