फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'अच्छे प्रदर्शन से मिलेगा विश्व कप में मौका', LSG के कोच ने केएल राहुल पर की बड़ी भविष्यवाणी, जानें

Wed, 20 Mar 2024 08:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल पिछले साल आईपीएल में मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और 2023 सीजन के दूसरे हॉफ से बाहर हो गए थे। राहुल को इस चोट से उबरने में काफी समय लगा था और उन्होंने पिछले साल एशिया कप से भारतीय टीम में वापसी की थी।
विज्ञापन
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने टीम के कप्तान केएल राहुल पर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि आगामी टूर्नामेंट में विकेटकीपर बल्लेबाज का दमदार प्रदर्शन उन्हें टी20 विश्व कप स्क्वॉड में जगह दिला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी टूर्नामेंट में राहुल विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आएंगे। इस लिहाज से उनका भारतीय टीम में चयन तय नहीं है। 
विज्ञापन


राहुल पिछले साल आईपीएल में मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और 2023 सीजन के दूसरे हॉफ से बाहर हो गए थे। राहुल को इस चोट से उबरने में काफी समय लगा था और उन्होंने पिछले साल एशिया कप से भारतीय टीम में वापसी की थी। हालांकि इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान राहुल एक बार फिर चोटिल हो गए थे जिस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ शेष चार टेस्ट नहीं खेल पाए थे। 

केएल राहुल को मिलेगा यह इनाम
जस्टिन लैंगर ने कहा, "अगर टीम अच्छा करती है तो हर किसी को ईनाम मिलता है। केएल अगर लखनऊ टीम को आईपीएल खिताब दिलाते हैं तो इसका मतलब होगा कि उन्होंने अच्छी कप्तानी, अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी विकेटकीपिंग की है।"
विज्ञापन


बिश्नोई भी दौड़ में शामिल
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के अलावा लखनऊ के स्पिनर रवि बिश्नोई भी चयन की दौड़ में शामिल हैं। लैंगर ने आगे कहा,  "केएल या बिश्नोई के लिये साफ संदेश है कि लखनऊ टीम के लिये अच्छा खेलने पर फोकस करें, टी20 विश्व कप टीम में जगह पाने के मौके बढेंगे।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें