फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: शुक्रवार को होगा आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच

Wed, 20 Mar 2024 05:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TATA IPL Live Streaming 2024 Telecast Channel : आईपीएल 2024 में कई खिलाड़ियों को वापसी करते देखा जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत दिसंबर, 2022 के बाद अब खेलते नजर आएंगे। सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने की वजह से वह पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे। बेटे अकाय के जन्म के बाद किंग कोहली का यह पहला आईपीएल होगा जबकि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का पहली बार नेतृत्व करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 लाइव स्ट्रीमिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 की शुरुआत में बस दो दिन का समय शेष है। शुक्रवार (22 मार्च) से  17वें सीजन का आगाज होगा। पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा।  उम्मीद है कि पिछले 16 संस्करणों की तरह आगामी सीजन भी रोमांचक होगा। बीसीसीआई की तरफ से फिलहाल 21 मैचों का एलान किया गया है, जल्द ही बोर्ड बाकी मैचों का शेड्यूल भी जारी करेगा। 
विज्ञापन


आईपीएल 2024 में कई खिलाड़ियों को वापसी करते देखा जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत दिसंबर, 2022 के बाद अब खेलते नजर आएंगे। सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने की वजह से वह पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे। बेटे अकाय के जन्म के बाद किंग कोहली का यह पहला आईपीएल होगा जबकि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का पहली बार नेतृत्व करते नजर आएंगे। वहीं, गुजरात जाएंट्स की कप्तानी शुभमन गिल संभालते दिखेंगे।

बहरहाल, इस लेख के जरिए हम आपको आईपीएल 2024 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल देने जा रहे हैं...

आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल
मैच तारीख टीमें जगह
1 22 मार्च CSK vs RCB चेन्नई
2 23 मार्च PBKS vs DC मोहाली
3 23 मार्च KKR vs SRH कोलकाता
4 24 मार्च RR vs LSG जयपुर
5 24 मार्च GT vs MI अहमदाबाद
6 25 मार्च RCB vs PBKS बेंगलुरु
7 26 मार्च CSK vs GT चेन्नई
8 27 मार्च SRH vs MI हैदराबाद
9 28 मार्च RR vs DC  जयपुर
10 29 मार्च RCB vs KKR बेंगलुरु
11 30 मार्च LSG vs PBKS लखनऊ
12 31 मार्च GT vs SRH अहमदाबाद
13 31 मार्च DC vs CSK विशाखापत्तनम
14 1 अप्रैल MI vs RR मुंबई
15 2 अप्रैल RCB vs LSG बेंगलुरु
16 3 अप्रैल DC vs KKR विशाखापत्तनम
17 4 अप्रैल GT vs PBKS अहमदाबाद
18 5 अप्रैल SRH vs CSK हैदराबाद
19 6 अप्रैल RR vs RCB जयपुर
20 7 अप्रैल MI vs DC मुंबई
21 7 अप्रैल LSG vs GT लखनऊ
विज्ञापन

आईपीएल 2024 में शामिल सभी टीमों के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या

पंजाब किंग्स: शिखर धवन

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस

आईपीएल 2024 की पुरस्कार राशि
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल के आईपीएल के लिए पुरस्कार राशि की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले साल के विजेताओं को 20 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि उपविजेता को 13 करोड़ रुपये मिले थे।

आईपीएल 2024 टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल 2024 के 17वें सीजन की टीवी पर स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर होगी। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा एप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, इस टू्र्नामेंट की पल-पल की जानकारी अमर उजाला की वेबसाइट पर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें