फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: क्लासेन हैदराबाद को भले ही नहीं दिला सके जीत, लेकिन अपने नाम किया यह रिकॉर्ड, वॉर्नर की बराबरी की

Sun, 24 Mar 2024 11:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

KKR vs SRH: कोलकाता ने शनिवार को ईडन गार्डेंस में खेले गए आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में हैदराबाद क्लासेन की शानदार अर्धशतकीय पारी के करीब पहुंच गया था, लेकिन अंतिम ओवर में क्लासेन अपना विकेट गंवा बैठे जिससे हैदराबाद को चार रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 हैदराबाद बनाम केकेआर क्लासेन - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ भले ही टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने अपनी आतिशी पारी से एक अहम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोलकाता ने शनिवार को ईडन गार्डेंस में खेले गए आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में हैदराबाद क्लासेन की शानदार अर्धशतकीय पारी के करीब पहुंच गया था, लेकिन अंतिम ओवर में क्लासेन अपना विकेट गंवा बैठे जिससे हैदराबाद को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

हैदराबाद के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
क्लासेन ने कोलकाता के खिलाफ अपनी पारी में आठ छक्के जड़े जो हैदराबाद के लिए किसी एक पारी में सर्वाधिक छक्के हैं। क्लासेन ऐसा करने वाले हैदराबाद के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे भी यह उपलब्धि अपने नाम हासिल कर चुके हैं। वॉर्नर ने भी केकेआर के खिलाफ ही 2017 में खेले गए मैच में आठ छक्के जड़े थे, जबकि मनीष पांडे ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में इतने ही छक्के जड़े थे। आईपीएल इतिहास में हैदराबाद के लिए वॉर्नर, मनीष और क्लासेन ने ही सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

हैदराबाद के लिए एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज बनाम छक्के वर्ष
डेविड वॉर्नर केकेआर 8 2017
मनीष पांडे राजस्थान रॉयल्स 8 2020
हेनरिक क्लासेन केकेआर 8 2024
नमन ओझा पंजाब किंग्स 7 2014
जॉनी बेयरस्टो आरसीबी 7 2019

क्लासेन ने खेली विस्फोटक पारी
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने मयंक को आउट कर तोड़ा। हालांकि 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था। उस वक्त क्लासेन 18 रन और अब्दुल समद दो रन बनाकर क्रीज पर थे। क्लासेन ने फिर अपनी ताबड़तोड़ पारी की शुरुआत की। क्लासेन ने 18वां ओवर डालने आए वरुण चक्रवर्ती पर लगातार प्रहार किए।  इसके बाद मिचेल स्टार्क की ओवर से समद और क्लासेन ने 26 रन बटोरे। क्लासेन ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन क्लासेन अंतिम ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे।

हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के
हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में 15 छक्के जड़े। कोलकाता और हैदराबाद के बीच आंकड़ों को देखें तो भले ही केकेआर का पलड़ा भारी है, लेकिन हैदराबाद की टीम छक्के लगाने के मामले में केकेआर से आगे निकल गई है। केकेआर आईपीएल इतिहास में हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के नाम था। हैदराबाद ने 2019 में आरसीबी के खिलाफ मैच में 13 छक्के जड़े थे। 
विज्ञापन

किसी टीम के खिलाफ एक मैच में हैदराबाद के सर्वाधिक छक्के
बनाम छक्के वर्ष
केकेआर 15 2024
आरसीबी 13 2019
राजस्थान रॉयल्स 13 2023
पंजाब किंग्स 12 2014
सीएसके 12 2018
आरसीबी 12 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें