फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'उनसे मिलकर अच्छा लगता है', धोनी से मुलाकात पर बोले कोहली

Fri, 22 Mar 2024 11:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

CSK vs RCB IPL 2024 : धोनी और कोहली लंबे वक्त तक भारतीय टीम के लिए खेले हैं। दोनों ही खिलाड़ी 2011 वनडे विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच जंग देखने मिलेगी। धोनी और कोहली लंबे वक्त तक भारतीय टीम के लिए खेले हैं। दोनों ही खिलाड़ी 2011 वनडे विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस को इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच प्रतिद्वंद्विता के बेसब्री से इंतजार है, वहीं कोहली चेन्नई में मैच से पहले अपने पूर्व कप्तान से मिले। कोहली ने कहा कि उन्हें धोनी से मिलकर हमेशा ही अच्छा लगता है। 
विज्ञापन


आरसीबी फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो में कोहली ने कहा कि उन्हें धोनी से मिले हुए लंबा समय हो गया था। कोहली ने कहा कि सीएसके के शानदार प्रशंसकों के बीच खेलकर उन्हें अच्छा लगता है। विशेषकर सीएसके के घरेलू मैदान चपॉक पर, जहां माहौल एक दम अलग होता है। कोहली ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2024 के पहले मैच को बड़ा मुकाबला करार दिया। 
 

'सीएसके के खिलाफ खेलना स्पेशल'
कोहली ने कहा, चेन्नई के खिलाफ खेलना विशेष है अवसर होता है। यह एक बड़ा मुकाबला है। लोग इसे साउथर्न डर्बी भी कहते हैं। चेन्नई के इन रोमांचक फैंस के बीच खेलना मजेदार होता है। धोनी से मिलकर अच्छा लगता है और इस बार उनसे मिले लंबा समय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें