फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया कप्तान तो टूटा सूर्यकुमार का दिल! सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

Sat, 16 Dec 2023 01:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2024 Mumbai Captain : हार्दिक दो साल पहले मुंबई को छोड़कर गुजरात चले गए थे। वहां उन्होंने दो सीजन में कप्तानी की थी। अब वह वापस मुंबई की टीम में आए हैं और उन्हें कप्तान बना दिया गया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान बनाया है। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने टीम को पांच बार खिताब जिताया। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्रशंसक निराश हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं बल्कि मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी दुखी हैं। सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों को लग रहा है कि रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर सूर्यकुमार नाराज हैं। कहा जा रहा था कि अगर रोहित कप्तानी से हटते हैं तो सूर्या को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। वह फ्रेंचाइजी के साथ लगातार बने हुए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में कप्तानी भी की थी, लेकिन हार्दिक को कप्तान बना दिया गया। हार्दिक दो साल पहले मुंबई को छोड़कर गुजरात चले गए थे। वहां उन्होंने दो सीजन में कप्तानी की थी। अब वह वापस मुंबई की टीम में आए हैं और उन्हें कप्तान बना दिया गया है।

विज्ञापन


सूर्या की पत्नी भी निराश
सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी भावना जाहिर की। हालांकि, उन्होंने कुछ देर बाद इसे डिलीट कर लिया। देविशा शेट्टी ने लिखा था, ''आप जिस तरह से लोगों के साथ व्यवहार करते हैं वह हमेशा याद रखा जाएगा।''
विज्ञापन

सूर्यकुमार और देविशा शेट्टी के पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने जताई थी नाराजगी
सूर्या मुंबई इंडियंस से जुड़े पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने हार्दिक को टीम में लाए जाने या उन्हें कप्तान बनाए जाने पर दुख जताया है। जब हार्दिक ट्रेड के जरिए वापस मुंबई की टीम में आए थे तो जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था, ''कभी-कभी मौन ही सर्वोत्तम उत्तर होता है।'' इस पोस्ट को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा था, ''कभी-कभी लालची होना अच्छा है और वफादार होना अच्छा नहीं है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें