फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 : 'पार्टी नहीं, क्रिकेट पर ध्यान दें', वसीम अकरम ने इस भारतीय बल्लेबाज को दी सलाह

Fri, 10 May 2024 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पृथ्वी का आईपीएल 2024 सीजन में प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा जिस कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनसे टीम को काफी उम्मीद थी, लेकिन पृथ्वी टीम की सफलता में योगदान नहीं दे सके। 
विज्ञापन
वसीम अकरम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक समय भारत के उभरते हुए बल्लेबाज की तौर पर देखे जा रहे थे, लेकिन वह बल्ले से निरंतरता बरकरार नहीं रख सके जिससे उनके करियर को झटका लगा। पृथ्वी का आईपीएल 2024 सीजन में प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा जिस कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनसे टीम को काफी उम्मीद थी, लेकिन पृथ्वी टीम की सफलता में योगदान नहीं दे सके। अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने पृथ्वी को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि पृथ्वी को पार्टी करने के बजाए क्रिकेट पर अधिक ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन

आईपीएल 2024 में प्रभावित नहीं कर सके हैं पृथ्वी
पृथ्वी आईपीएल 2024 में प्रभावित नहीं कर सके हैं और उनकी फॉर्म तथा फोकस को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पृथ्वी टूर्नामेंट के दौरान अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। पृथ्वी ने मौजूदा सीजन में आठ मैचों में 198 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.63 का रहा है। 

'बेसिक्स पर ध्यान दें पृथ्वी'
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकरम ने पृथ्वी शॉ के आईपीएल में रन बनाने के संघर्ष को लेकर अपनी राय रखी। अकरम के अनुसार पृथ्वी में प्रतिभा है और उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज को बेसिक्स पर ध्यान देने और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने की सलाह दी। अकरम ने कहा, इस साल मैंने पृथ्वी को करीब से नहीं देखा है, लेकिन उसे अपने बेसिक्स पर लौटना होगा। वह प्रथम श्रेणी में खेले और ज्यादा से ज्यादा रन बनाए। क्रिकेट पर ध्यान दे, पार्टी पर नहीं। पृथ्वी के अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बचा है। उसे बस प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना है। वहां वह शतक लगाएं और वापसी करें। यही एकमात्र तरीका है, इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। पृथ्वी के पास अभी समय है जो उसके लिए अच्छी बात है। 
विज्ञापन

भारत के लिए अंतिम बार 2021 में खेले थे पृथ्वी
पृथ्वी शॉ भारत के लिए आखिरी बार 2021 में खेलते नजर आए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा लिया था। अकरम ने पृथ्वी के लगातार खेलने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, पृथ्वी को लगातार खेलने की जरूरत है और उन्हें मैदान के बाहर की चीजों पर ध्यान देना होगा। संन्यास लेने के बाद जितनी आपको पार्टी करनी है करो, किसी को फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन फिलहाल सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें