फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'केकेआर को नहीं खलेगी सॉल्ट की कमी', क्वालिफायर से पहले इस पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Mon, 20 May 2024 09:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौजूदा सीजन केकेआर को नरेन और सॉल्ट की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई थी और यह सलामी जोड़ी काफी सफल रही थी। सॉल्ट आईपीएल 2024 सीजन में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक थे।
विज्ञापन
फिल सॉल्ट - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मंगलवार को क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट की सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि वह राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते इंग्लैंड लौट गए हैं। माना जा रहा है कि सॉल्ट की जगह प्लेइंग-11 में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को जगह मिलेगी। पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि केकेआर को सॉल्ट की कमी नहीं खलेगी और टीम को कोई अन्य सदस्य उनकी कमी पूरा करेगा। 
विज्ञापन

नरेन-सॉल्ट की जोड़ी रही थी सफल
मौजूदा सीजन केकेआर को नरेन और सॉल्ट की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई थी और यह सलामी जोड़ी काफी सफल रही थी। सॉल्ट आईपीएल 2024 सीजन में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने 13 पारियों में 435 रन बनाए थे। केकेआर की जीत में नरेन और सॉल्ट की जोड़ी का योगदान काफी अहम रहा था। सॉल्ट इंग्लैंड के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो आईपीएल के बीच सीजन से ही स्वदेश लौट गए हैं। इंग्लैंड को अगले महीने टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के साथ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 मई को होगा। 

केकेआर से आक्रामक शुरुआत चाहते हैं सहवाग
केकेआर का सामना रविवार को ग्रुप चरण के अंतिम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से होना था, लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। केकेआर का सामना अब हैदराबाद से क्वालिफायर-1 में होगा और सहवाग चाहते हैं कि सॉल्ट की अनुपस्थिति में भी केकेआर आक्रामक शुरुआत ही करे जैसा वे इस सीजन करते आए हैं। सहवाग ने कहा, ऐसा नहीं है कि किसी एक खिलाड़ी के नहीं होने से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ता है। इसका मतलब यह है कि टीम के अन्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना है। फर्क सिर्फ इतना पड़ता है कि आपका एक इन फॉर्म खिलाड़ी अब उपलब्ध नहीं है। सॉल्ट ने इस दौरान जैसा प्रदर्शन किया और जिस तरह की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की उसे केकेआर मिस करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, यह भी हो सकता है कि सॉल्ट की जगह कोई अन्य खिलाड़ी आगे के मैच में उनसे भी बेहतर प्रदर्शन करे। उसे बस अपनी क्षमता साबित करने के लिए सिर्फ एक मैच खेलना है। मैं इसे सकारात्मक तरीके से देख रहा हूं। आपको सिर्फ अन्य खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी को सॉल्ट की जगह उतारना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें