फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: मौजूदा सीजन तीन कप्तानों के नेतृत्व में उतरी पंजाब किंग्स, जानें टूर्नामेंट में कब-कब हुआ ऐसा

Mon, 20 May 2024 09:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब किंग्स का सफर इस सीजन बेहद खराब रहा और टीम 14 मैचों में पांच जीत और नौ हार के साथ 10 अंक लेकर नौवें स्थान पर रही। पंजाब ने सीजन की शुरुआत में जज्बा दिखाया था, लेकिन एक और बार टीम प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
जितेश, शिखर और सैम करन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। पहले क्वालिफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जबकि बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। पंजाब किंग्स उन छह टीमों में शामिल है जो इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। पंजाब का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पंजाब मौजूदा सीजन तीन कप्तानों के नेतृत्व में उतरी और टूर्नामेंट के इतिहास में यह चौथी बार है जब कोई टीम एक से अधिक कप्तानों की अगुआई में खेलने उतरी है।
विज्ञापन

नौवें स्थान पर रही पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स का सफर इस सीजन बेहद खराब रहा और टीम 14 मैचों में पांच जीत और नौ हार के साथ 10 अंक लेकर नौवें स्थान पर रही। पंजाब ने सीजन की शुरुआत में जज्बा दिखाया था, लेकिन एक और बार टीम प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही। नियमित कप्तान शिखर धवन ने आईपीएल 2024 सीजन के शुरुआती पांच मैचों में टीम की कप्तानी की, लेकिन कंधे की चोट के कारण वह शेष मुकाबलों से बाहर हो गए। शिखर की अनुपस्थिति में सैम करन ने अधिकतर मैचों में टीम की अगुआई की, लेकिन ग्रुप चरण के अंतिम मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने पंजाब की कमान संभाली। करन राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण इंग्लैंड लौट गए जिस कारण जितेश ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कप्तानी की। इस तरह मौजूदा सीजन पंजाब तीन कप्तानों के नेतृत्व में उतरा। आईपीएल में यह पहली बार नहीं है जब कोई टीम एक ही सीजन में एक से अधिक कप्तानों के नेतृत्व में उतरी। पंजाब से पहले मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें भी ऐसा कर चुकी हैं। आइए जानते हैं किस सीजन कौन सी टीम एक से अधिक कप्तानों के नेतृत्व में उतरी। 

मुंबई इंडियंस (2008)
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के पहले सीजन में तीन कप्तानों के नेतृत्व में उतरी थी। उस सीजन सचिन तेंदुलकर टीम के कप्तान थे, लेकिन ग्रोइन चोट के कारण शुरुआती सात मैचों से बाहर रहे थे। सचिन की अनुपस्थिति में हरभजन सिंह ने टीम की कमान संभाली, लेकिन टीम के तीसरे मैच में तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के साथ गलत व्यवहार के कारण हरभजन को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद शॉन पोलाक ने कार्यवाहक कप्तान के तौर पर जिम्मा संभाला। सचिन सीजन के बीच में लौट आए और आगे के मैचों में उन्होंने मुंबई की कप्तानी की। 

पुणे वॉरियर्स (2013)
पुणे फ्रेंचाइजी के लिए लगातार दो सीजन काफी भयानक रहे थे और टीम आशा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। एंजेलो मैथ्यूज ने 2013 में टीम की कप्तानी संभाली, लेकिन उनके नेतृत्व में पुणे पहले चार में से तीन मैच हार गया। एक मैच के लिए रॉस टेलर को कप्तानी सौंपी गई। मैथ्यूज ने खराब फॉर्म को देखते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और शेष नौ मैचों में आरोन फिंच ने टीम की कप्तानी की। 
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद (2021) 
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2021 का सीजन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने शुरुआती सात में से छह मैच गंवाए। इस कारण डेविड वॉर्नर को कप्तानी पद छोड़ना पड़ा। वॉर्नर की जगह केन विलियिमसन को सनराइजर्स का कप्तान बनाया गया। वॉर्नर को प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं मिली। हालांकि, विलियिमसन और भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में अंतिम मैच में मनीष पांडे ने टीम की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें