फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'टीम का सम्मान अर्जित नहीं कर सकेंगे', हार्दिक पर भड़का यह पूर्व भारतीय ऑलराउंडर

Tue, 02 Apr 2024 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सीजन के लिए हुई मिनी नीलामी से पहले ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। हार्दिक ने पिछले दो सीजन गुजरात की कमान संभाली थी और इस दौरन टीम को चैंपियन भी बनाया था। हार्दिक की दोबारा टीम में वापसी हुई, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब टीम प्रबंधन ने पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित की जगह हार्दिक को अपना कप्तान नियुक्त किया।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जहां मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, वहीं उनके लिए चीजें जटिल होती जा रही है। पहले फैंस ने उन्हें हूटिंग का शिकार बनाया और अब हार्दिक पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर भी आ गए हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद हार्दिक की कप्तानी की आलोचना की है। 
विज्ञापन


रोहित को हटाकर बने थे मुंबई के कप्तान
इस सीजन के लिए हुई मिनी नीलामी से पहले ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। हार्दिक ने पिछले दो सीजन गुजरात की कमान संभाली थी और इस दौरन टीम को चैंपियन भी बनाया था। हार्दिक की दोबारा टीम में वापसी हुई, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब टीम प्रबंधन ने पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित की जगह हार्दिक को अपना कप्तान नियुक्त किया। इस फैसले ने दर्शकों को चकित कर दिया। कप्तान के तौर पर अपनी पुरानी टीम में वापसी करने के बाद हार्दिक के लिए चीजें सही नहीं चल रही है। हार्दिक के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। हार्दिक हरभजन सिंह के बाद मुंबई इंडियंस के लिए किसी आईपीएल सीजन में शुरुआती तीन मैच हारने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। 

इरफान ने हार्दिक पर निकाली भड़ास
राजस्थान से मिली हार के बाद इरफान ने एक्स पर लिखा, आप हमेशा चाहते हो कि आपका कप्तान कठिन चीजे करे। अगर वह ऐसा नहीं कर सकता तो वह टीम का सम्मान अर्जित नहीं कर सकेगा। अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को शुरुआत में लाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आखिरकार जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से शुरुआत की। 
विज्ञापन

 
 

राजस्थान के खिलाफ चरमराया मुंबई का बल्लेबाजी क्रम
राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन टीम ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर के विकेट गंवाए और फिर डेवाल्ड ब्रेविस और इशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए। हालांकि हार्दिक और तिलक वर्मा ने कुछ सधी हुई पारियां खेली जिससे मुंबई की टीम 125 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। जवाब में राजस्थान ने 27 गेंद शेष रहते 127 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने इस तरह हार की हैट्रिक लगाई और वह अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें