फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 Final: पूर्व खिलाड़ियों की नजर में ये टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार, बताई वजह, जानें

Sat, 25 May 2024 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर शान से फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम केकेआर मौसम पूर्वानुमान - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के अपने-अपने जीत के दावे हैं, लेकिन चेपॉक स्टेडियम पर किस टीम के सिर पर ताज सजेगा इसे लेकर अब पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी राय व्यक्त की है। क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन और केविन पीटरसन ने बेहतर स्पिन आक्रमण और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छे रिकॉर्ड की बदौलत केकेआर का पलड़ा भारी बताया है। इन दोनों खिलाड़ियों का मानना है कि श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम हैदराबाद की जगह चैंपियन बनने के लिए बेहतर स्थिति में है। 
विज्ञापन

हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंची थी केकेआर
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर शान से फाइनल में जगह बनाई थी। केकेआर ने लीग चरण के मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत हासिल की है और हेडन तथा पीटरसन का मानना है कि इससे रविवार को फाइनल में उसका पलड़ा भारी होगा। 

'हैदराबाद की कमजोरी जानने से मदद मिलेगी'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हेडन ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि केकेआर यहां जीतेगी क्योंकि उसे कुछ दिन का आराम मिल गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी को जानने से उसे मदद मिलेगी। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है और टीम अच्छी लय में है। मुझे यह भी लगता है कि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी लाल मिट्टी पर अंतर पैदा करेगी। भाग्य हमेशा खिलाड़ी की जिंदगी में थोड़ी भूमिका निभाता है, इस पर कोई सवाल नहीं है लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप मैच के दिन अपनी टीम के लिए प्रतिबद्ध हो। 

'बैकफुट पर होगी हैदराबाद'
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पीटरसन भी हेडन की बातों से सहमत दिखे और उन्होंने कहा कि इस बार का कप केकेआर के नाम होगा। पीटरसन ने कहा, मुझे अहमदाबाद में हुए मैच में सनराइजर्स की हार का तरीका पसंद नहीं आया और मुझे लगता है कि रविवार को मैच के दौरान वे बैकफुट में होंगे। जिस तरीके से उन्होंने मैच खत्म किया, पैट कमिंस ने ट्रेविस हेड को गेंद दी और श्रेयस अय्यर ने बस धमाल कर दिया। इससे केकेआर का फाइनल से पहले मनोबल बढ़ेगा ही क्योंकि उन्होंने दो दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। 
विज्ञापन

'टॉस की होगी अहम भूमिका'
पीटरसन को लगता है कि टॉस अहम भूमिका अदा करेगा लेकिन केकेआर काफी सकारात्मक मानसिकता से खेल रही है जिससे वह निश्चित रूप से सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी रहेगी। उन्होंने कहा, टॉस की भूमिका 50-50 प्रतिशत रहेगी। आपको ओस की संभावना पर भी विचार करना होगा और अगर यह नहीं गिरती है तो इसके लिए भी तैयार रहना होगा। यह सब मानसिकता और आत्मविश्वास के बारे में है। इसलिए केकेआर का पलड़ा भारी होगा क्योंकि वे जिस तरह से खेल रहे हैं और पहले क्वालीफायर में शानदार जीत दर्ज की। पिछले तीन से चार दिन में उनकी तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें