फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: सैमसन ने की शेन वॉर्न की बराबरी, बेंगलुरु के नाम प्लेऑफ में सबसे ज्यादा हार, पराग ने बनाया रिकॉर्ड

Thu, 23 May 2024 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

यह प्लेऑफ में आरसीबी को मिली 10वीं हार है। टीम के चैंपियन बनने का सपना एकबार फिर टूट गया। बेंगलुरु ने 17वें सीजन तक प्लेऑफ में 16 मैच खेले हैं और टीम 10 मैच हार चुकी है।
विज्ञापन
1 of 6
संजू सैमसन और शेन वॉर्न - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर क्वालिफायर-दो में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह आईपीएल में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 31 मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महान शेन वॉर्न की बराबरी की। वॉर्न की कप्तानी में भी आरआर ने 31 मैच ही जीते थे। इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर 18 जीत के साथ राहुल द्रविड़ और चौथे नंबर पर 15 जीत के साथ स्टीव स्मिथ हैं।
विज्ञापन

प्लेऑफ में 10वां मैच हारी आरसीबी

2 of 6
आरसीबी बनाम आरआर रिकॉर्ड्स - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, यह प्लेऑफ में आरसीबी को मिली 10वीं हार है। टीम के चैंपियन बनने का सपना एकबार फिर टूट गया। बेंगलुरु ने 17वें सीजन तक प्लेऑफ में कुल 16 मैच खेले हैं और टीम 10 मैच हार चुकी है। आरसीबी की टीम प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। इस मामले में दूसरे नंबर पर नौ-नौ हार के साथ चेन्नई और दिल्ली हैं। चेन्नई ने प्लेऑफ में 26 और दिल्ली ने 11 मैच खेले हैं। प्लेऑफ से अर्थ है कि क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-2 और फाइनल में हार।

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा हार
टीम हार मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 10 16
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 9 26
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 9 11
मुंबई इंडियंस (MI) 7 20
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 7 12
विज्ञापन

रियान पराग की शानदार बल्लेबाजी

3 of 6
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की जीत में रियान पराग ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 26 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। पराग इस पूरे सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं और खूब रन बनाए हैं। वह अब तक 17वें सीजन में 567 रन बना चुके हैं। राजस्थान के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पराग तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर जोस बटलर हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में 863 रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 625 रन बनाए थे और वह दूसरे नंबर पर हैं।

एक आईपीएल सीजन में राजस्थान के लिए सर्वाधिक रन
खिलाड़ी रन साल
जोस बटलर 863 2022
यशस्वी जयसवाल 625 2023
रियान पराग 567* 2024
अजिंक्य रहाणे 560 2012
जोस बटलर 548 2018

रियान पराग तोड़ सकते हैं यशस्वी का रिकॉर्ड

4 of 6
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
इसके साथ ही पराग एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके पास एक तय मैच बचा है और फाइनल में पहुंचने पर दो। ऐसे में वह एक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी के यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। यशस्वी ने आईपीएल 2023 में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी 625 रन बनाए थे। रियान इस उपलब्धि से 58 रन दूर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व क्रिकेटर शॉन मार्श हैं। उन्होंने 2008 में पंजाब किंग्स से खेलते हुए 616 रन बनाए थे। अनकैप्ड खिलाड़ी वह होता है जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच (उस खास साल या समय तक) नहीं खेला हो।

एक आईपीएल सीजन में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
खिलाड़ी रन टीम साल
यशस्वी जयसवाल 625 राजस्थान 2023
शॉन मार्श 616 पंजाब 2008
रियान पराग 567* राजस्थान 2024
ईशान किशन 516 मुंबई 2020
सूर्यकुमार यादव 512 मुंबई 2018
विज्ञापन

पंत के इस रिकॉर्ड से कुछ रन दूर पराग

5 of 6
रियान पराग - फोटो : IPL
रियान पराग आईपीएल में नंबर चार या इससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। आईपीएल में नंबर चार या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंबर चार या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 579 रन बनाए थे। पराग के नाम 567 रन हैं। इस सीजन पराग ने राजस्थान के लिए नंबर चार या इससे नीचे ही बल्लेबाजी की है।

एक आईपीएल सीजन में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन
खिलाड़ी रन टीम साल
ऋषभ पंत 579 दिल्ली 2018
रियान पराग 567* राजस्थान 2024
रोहित शर्मा 538 मुंबई 2013
ग्लेन मैक्सवेल 513 बेंगलुरु 2021
दिनेश कार्तिक 498 कोलकाता 2018
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में नहीं लगा कोई अर्धशतक

6 of 6
कार्तिक को कोहली ने गले लगाया - फोटो : IPL/BCCI
इस पूरे मैच में न तो बेंगलुरु की ओर से और न ही राजस्थान की ओर से कोई अर्धशतक लगा। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुल मिलाकर इस मैच में 346 रन बने। एक मैच में बिना 50+ के स्कोर लगे यह दूसरे सबसे बड़ा कुल योग है। इस मामले में शीर्ष पर चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेला गया सीजन का पहला मैच है। उस मैच में कुल 349 रन बने थे, लेकिन दोनों टीमों में से कोई भी बल्लेबाज 50+ का स्कोर नहीं बना पाया था।

आईपीएल में व्यक्तिगत 50 या इससे अधिक स्कोर के बिना उच्चतम मैच योग
मैच कुल रन स्थान साल
चेन्नई vs बेंगलुरु 349 चेन्नई 2024
राजस्थान vs बेंगलुरु 346 अहमदाबाद 2024 एलिमिनेटर
गुजरात vs बेंगलुरु 343 राजकोट 2017
कोलकाता vs चेन्नई 343 अबू धाबी 2021
पंजाब vs राजस्थान 342 मोहाली 2014
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें