फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: क्या सच साबित होगी रोहित की कही बात, पंत-ईशान नहीं, 36 साल का यह विकेटकीपर खेलेगा टी20 विश्व कप?

Wed, 17 Apr 2024 07:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मैच में आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर टी20 विश्व कप 2024 के लिए दावेदारी पेश की है। हाल ही में मुंबई के खिलाफ एक मैच में दिनेश कार्तिक ने ऐसा ही प्रदर्शन किया था। उन्होंने 23 गेंदों में 53 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह दुनिया के उच्चतम फिनिशर्स में से एक हैं। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 36 वर्षीय बल्लेबाज ने 83 रनों की दमदार पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और आरसीबी का स्कोर 262 रनों तक पहुंचा दिया। हालांकि, टीम 287 रनों के लक्ष्य को 25 रन से हासिल करने से चूक गई। 
विज्ञापन


इस मैच में आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर टी20 विश्व कप 2024 के लिए दावेदारी पेश की है। हाल ही में मुंबई के खिलाफ एक मैच में दिनेश कार्तिक ने ऐसा ही प्रदर्शन किया था। उन्होंने 23 गेंदों में 53 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित शर्मा को उन्हें टी20 विश्व कप में जगह बनाने के लिए चिढ़ाते देखा गया था।  

विश्व कप में मिल सकता है कार्तिक को मौका
11 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान को दिनेश कार्तिक को चिढ़ाते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने कहा, "शाबाश डीके! टी20 वर्ल्ड कप में चयन के लिए पुश करना है इसको। दिमाग में चल रहा है इसके वर्ल्ड कप।" हैदराबाद के खिलाफ कार्तिक ने 237.14 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और सात छक्के लगाए। उनके विस्फोटक प्रदर्शन को देखते हुए फैंस को हिटमैन की बात याद आ गई। फैंस ने कहा, "दिनेश कार्तिक ने रोहित की बात को सीरियस ले लिया।" इस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक को खेलने का मौका मिल सकता है। भले ही उनकी टीम आरसीबी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है लेकिन बल्लेबाज अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


कब होगा विश्व कप 2024 का आयोजन
टी20 विश्व कप 2024 का आगाज आईपीएल के तुरंत बाद होगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून से होगी, जो 29 जून तक खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पांच जून से आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं, नौ जून को टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से न्यूयॉर्क में होगा। दोनों टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं। अगर विश्व कप में दिनेश कार्तिक को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल किया जा सकता है तो ऋषभ पंत और ईशान किशन को तगड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें