फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: गत चैंपियन चेन्नई के लिए बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, अब यह तेज गेंदबाज हुआ चोटिल

Mon, 18 Mar 2024 08:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चट्टगांव

सार

सभी की नजरें आईपीएल के दौरान चेन्नई पर होगी जो अपना खिताब बचाने के इरादे से इस टूर्नामेंट में उतरेगी। साथ ही सीएसके के सामने छठा आईपीएल खिताब जीत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनने का मौका होगा।
विज्ञापन
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच 17वें सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। सभी की नजरें इस दौरान चेन्नई पर होगी जो अपना खिताब बचाने के इरादे से इस टूर्नामेंट में उतरेगी। साथ ही सीएसके के सामने छठा आईपीएल खिताब जीत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनने का मौका होगा। हर सीजन की तरह इस बार भी चर्चा तेज है कि क्या सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा और माही इस सीजन के बाद संन्यास लेंगे? हालांकि, आईपीएल शुरू हने से पहले ही चेन्नई की टीम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है और उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में अब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का भी नाम जुड़ गया है। 
विज्ञापन


श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच चट्टगांव में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान मु्स्ताफिजुर को गंभीर क्रैंप आ गए। मुस्ताफिजुर 42वें ओवर में जब गेंदबाजी करने आए  तो क्रैंप के कारण उन्हें दिक्कतें हुई। वह उस ओवर की अंतिम गेंद डालने के बाद मैदान पर गिर गए। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाया गया। मुस्ताफिजुर 48वें ओवर में फिर गेंदबाजी करने आए, लेकिन पहली ही गेंद फेंकने में उन्हें परेशानी हुई। उन्होंने इसके बाद शॉर्ट रनअप लेकर गेंद डालने की कोशिश की, लेकिन वाइड गेंद फेंक दी। फिर उन्होंने आगे गेंदबाजी नहीं करने का फैसला किया। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। 

बढ़ती जा रही सीएसके के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल शुरू होने से पहले ही चेन्नई मुसीबतों से घिरती जा रही है। मुस्तफिजुर टीम के एकमात्र खिलाड़ी नहीं है जो चोटिल हो गए हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोटिल हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान पथिराना हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे। मुस्तफिजुर को सीएसके ने आईपीएल 2024 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में दो करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें