आईपीएल 2024 में पू्र्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को हिंदी और हरियाणा में कमेंट्री करते देखा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिसकी वजह से वह चर्चाओं में बने हुए हैं। सहवाग ने धोनी को बुजुर्ग और अजिंक्य रहाणे को फिट करार दिया है जबकि हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी ने दाईं तरफ डाइव लगाकर विकेट के पीछे से विजय शंकर का कैच लपका था।
आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस दौरान माही ने विजय शंकर का कैच लपकने के लिए 0.60 सेकंड के रिएक्शन टाइम में लगभग 2.3 की छलांग लगाई और डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। इस मैच में अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र ने भी शानदार कैच पकड़े। इस पर सहवाग ने सीएसके की फील्डिंग की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने धोनी को बुजुर्ग को रहाणे को फिट बताया।
सहवाग का बयान
सहवाग ने कहा, "कैच से आप मैच जीतते हैं। अजिंक्य रहाणे और रचिन ने अच्छा कैच पकड़ा। बुजुर्ग एमएस धोनी ने भी एक पकड़ा।" इस पर रोहित गावस्कर ने कहा, "आपने रहाणे को बुजुर्ग नहीं कहा।" सहवाग ने आगे कहा, "दोनों की उम्र में अंतर है और रहाणे धोनी से फिट है। 35 साल और 42 साल में काफी अंतर होता है। धोनी अब बूढ़े हो रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।" पूर्व सलामी बल्लेबाज ने मजाकिया अंदाज में धोनी को बुजुर्ग कहा।