फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: हार्दिक को लेकर असमंजस, धोनी का खेलना तय; 10 बिंदुओं में समझें ऑक्शन से पहले हर टीम का हाल

Sun, 26 Nov 2023 10:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हार्दिक पिछले साल गुजरात के साथ जुड़े थे और टीम के पदार्पण सत्र में खिताब जीता था। इस साल भी टीम हार्दिक की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गई थी। 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्दिक पंड्या के गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस की टीम में आने को लेकर असमंजस बरकरार है। गुजरात ने रविवार को हार्दिक को रिटेन सूची में कायम रखा, लेकिन उनके अभी भी मुंबई टीम में जाने को लेकर विकल्प है। वह ट्रेडिंग विंडो के जरिये जा सकते हैं जो 12 दिसंबर तक खुली रहेगी। 10 टीमों के खिलाड़ियों को रिटेन (कायम) व रिलीज (बाहर करना) करने का रविवार अंतिम दिन था और रिलीज खिलाड़ी 19 दिसंबर को नीलामी में शामिल होंगे। महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी चेन्नई के साथ रहेंगे और कप्तान होंगे।
विज्ञापन


हार्दिक पिछले साल गुजरात के साथ जुड़े थे और टीम के पदार्पण सत्र में खिताब जीता था। इस साल भी टीम हार्दिक की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गई थी। हार्दिक का गुजरात के साथ दो साल का करार था। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने रिटेन (कायम) और रिलीज (बाहर करना) खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर 10 टीमों में हुए बड़े बदलाव।

किसी टीम में क्या हुए बड़े बदलाव

मुंबई इंडियंस : फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को टीम में कायम रखा है और अगले साल वह कप्तान रहेंगे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया।
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या टीम के साथ रहेंगे जो सबसे बड़ा बदलाव है। शमी भी टीम के साथ हैं। रिंकू के खिलाफ पांच छक्के खाने वाले यश दयाल को टीम से बाहर कर दिया।

लखनऊ सुपरजाइंटस : कप्तान केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, स्पिनर अमित मिश्रा जैसे बड़े अनुभवी खिलाड़ी टीम में कायम हैं। ट्रेड के जरिये आवेश को बाहर कर देवदत्त पडिडकल को लिया गया।

सनराइजर्स हैदराबाद : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से शाहबाज अहमद को लिया गया। मार्करम, राहुल त्रिपाठी, फिल्पिस, क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज टीम में है। हैरी ब्रुक को जगह नहीं मिली।

कोलकाता नाइटराइडर्स : अलीगढ़ के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, रसेल, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती टीम में हैं। शाकिब, दास, शार्दुल, उमेश, लॉकी को रिलीज कर दिया गया।

चेन्नई सुपरकिंग्स : बड़े बदलाव में धोनी टीम के साथ रहेंगे और 2024 में कप्तानी करेंगे। रहाणे और जडेजा भी टीम में हैं। वहीं, इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में टीम के साथ जोड़ा था। हालांकि स्टोक्स ने 2024 सत्र के लिए कार्य प्रबंधन और फिटनेस के चलते खेलने से मना कर दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत टीम के साथ बने हुए हैं। उनके अलावा वॉर्नर, पृथ्वी शॉ भी हैं। सरफराज, मनीष पांडे को रिलीज कर दिया।

राजस्थान रॉयल्स : संजू, अश्विन, चहल, जायसवाल, ट्रेंट बोल्ट टीम में बने हुए हैं। जो रूट, जेसन होल्डर को टीम से बाहर कर दिया गया। रूट ने 2024 आईपीएल में खेलने से इन्कार कर दिया था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डुप्लेसिस, मैक्सवेल, कोहली, कार्तिक, सिराज को रिटेन किया गया है। वहीं, हसरंगा, हर्षल और हेजलवुड को रिलीज किया है।
विज्ञापन


पंजाब किंग्स : धवन, बेयरस्टो, लिविंगस्टोन, सैम कुर्रन, रबादा अगले साल टीम की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। वहीं, राज अंगद बावा, शाहरुख खान और भानुका राजपक्षे को रिलीज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें