चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टेफन फ्लेमिंग कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बचाव में उतरे हैं और उन्होंने कहा कि गायकवाड़ को धीमा बताना सही नहीं है। गायकवाड़ आईपीएल के इस सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की जगह सीएसके के कप्तान बने थे और उन्हें धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
गायकवाड़ के नेतृत्व में मिले हैं मिक्सड नतीजे
सीएसके को गायकवाड़ के नेतृत्व में मिक्सड नतीजे मिले है। गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय रहा है और अन्य बल्लेबाजों की तुलना में उतना बेहतर नहीं है। फ्लेमिंग का मानना है कि गायकवाड़ की वेल्यू आंकड़ों से परे है। गायकवाड़ ने इस सीजन खेले पांच मैचों में 117.42 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। सीएसके का सामना अब रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ होना है। मालूम हो कि सीएसके और मुंबई की टीमें इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें है और दोनों
'धोनी की तरह धैर्यवान हैं गायकवाड़'
फ्लेमिंग ने कहा, टीम के कप्तान गायकवाड़ उतने ही अच्छे हैं जितने हो सकते हैं। मैं जानता हूं कि पिछला कप्तान काफी कूल था, लेकिन गायकवाड़ भी उन्हीं की तरह हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है। वह भी उतने ही कूल हैं जितने हो सकते हैं। गायकवाड़ काफी प्रभावशाली हैं और उसे पता है कि उन्हें क्या करना है। मुझे लगता है कि गायकवाड़ की बल्लेबाजी को अनुचित तरीके से धीमा कहा जाता है। आपके पास इनमें से कुछ आंकड़ों का संदर्भ होना चाहिए। गायकवाड़ अच्छा खेल रहे हैं। केकेआर और सीएसके के बीच हुआ पिछला मुकाबला इसका उदाहरण है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। मेरे मन में गायकवाड़ को लेकर कोई संदेह नहीं है।
'गायकवाड़ को कप्तानी देना रणनीति का हिस्सा'
फ्लेमिंग ने स्पष्ट किया कि गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाना रणनीति और लंबी अवधि के लिए लिया गया फैसला था। यह कोई अस्थायी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा, यह हमारी रणनीति थी जो अबतक कारगार रही है। ट्रांसिसन काफी सरल तरीके से हुआ। उन्हें जीत के आंकड़ों से देखा जाता है, लेकिन हम उन्हें अलग तरह जज करते हैं। उनकी लीडरशीप शीर्ष स्तर की है।