फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 : कोलकाता-लखनऊ के बीच मैच के दौरान बॉल ब्वॉय ने पकड़ा शानदार कैच, जोंटी रोड्स से मिली सराहना

Mon, 06 May 2024 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जोंटी रोड्स उस बॉल ब्वॉय का कैच देखकर तालियां बजाने लगे, जबकि कमेंटेटर ने भी उस लड़के की सराहना की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रोड्स और बॉल ब्वॉय - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक दिलचस्प वाक्य देखने मिला। लखनऊ की पारी के दौरान मार्कस स्टोइनिस ने स्क्वायर के ऊपर से छक्का जड़ा जिसे बाउंड्री के बाहर खड़े बॉल ब्वॉय ने लपका। यह नजारा देखकर लखनऊ के कोच जोंटी रोड्स और कमेंटेटर खुद को नहीं रोक सके। जोंटी रोड्स उस बॉल ब्वॉय का कैच देखकर तालियां बजाने लगे, जबकि कमेंटेटर ने भी उस लड़के की सराहना की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने सुनील नरेन की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा। केकेआर इस जीत के साथ 16 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। 

जोंटी ने बजाई तालियां, बॉल ब्वॉय के चेहरे पर आई हंसी
स्टोइनिस के शॉट पर जब बॉल ब्वॉय ने शानदार कैच पकड़ा तो जोंटी रोड्स ने उसकी सराहना करते हुए तालियां बजाई। इसे देखकर बॉल ब्वॉय के खुशी के ठिकाने नहीं रहे और उसके चेहरे पर हंसी आ गई। मानो उसे भी यकीन नहीं हुआ कि उसने किस तरह इतना शानदार कैच पकड़ा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं और जोंटी रोड्स के व्यवहार की भी सराहना हो रही है। 

कृष्प्पा गौतम ने पकड़ा कैच, खुशी में झूम उठे रोड्स 
केकेआर को सुनील नरेन ने तेज शुरुआत दिलाई थी और जब नरेन का विकेट गिरा उस वक्त कोलकाता का स्कोर 12 ओवर में 140 रन था। टीम ने फिर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा। 15वें ओवर में नवीन उल हक की गेंद पर रसेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन कृष्णप्पा गौतम ने डाइव मारकर दोनों हाथों से इस कैच को पकड़ा। गौतम के इस कैच पर जोंटी रोड्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने अपनी सीट से उठकर जश्न मनाया। मालूम हो कि गौतम इस मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें