फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आवेश ने अपनी गेंद पर लपका सॉल्ट का कैच, फिर किया ऐसा इशारा जिसे देखकर हर कोई रह गया हैरान, जानें वजह

Tue, 16 Apr 2024 11:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इस मुकाबले में फिल सॉल्ट ने सुनील नरेन को साथ कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं सके। दरअसल, पारी के चौथे ओवर में आवेश खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया। गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर सॉल्ट का कैच एक हाथ से लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आवेश खान ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी ही गेंद पर राजस्थान के बल्लेबाज का जबरदस्त कैच लपका, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद उन्होंने संजू सैमसन से उनके ग्लव्स छीने और इशारा किया। 
विज्ञापन


इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 223 रन बनाए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर का पहला शतक लगाया। यह उनके आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। स्टार ऑलराउंडर ने 56 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। उन्हों ट्रेंट बोल्ट ने 18वें ओवर में बोल्ड किया।

आवेश ने लपका सॉल्ट का कैच
इस मुकाबले में फिल सॉल्ट ने सुनील नरेन को साथ कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं सके। दरअसल, पारी के चौथे ओवर में आवेश खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया। गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर सॉल्ट का कैच एक हाथ से लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन


आवेश ने डाइव लगाकर सॉल्ट का कैच लपका। इसके बाद उन्होंने कप्तान संजू सैमसन की तरफ इशारा किया और कहा कि मैं भी कैच पकड़ सकता हूं। इसे बाद जब पूरी टीम विकेट का जश्न मनाने उनके पास पहुंची तो उन्हें विकेटकीपर से उनके ग्लव्स ले लिए और गेंद को ग्ल्वस के अंदर रखकर पवेलियन की तरफ इशारा किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी हंसते नजर आए।

पंजाब बनाम राजस्थान मैच में संजू-आवेश से छूट गया था कैच
आवेश के ऐसा करने की वजह पंजाब बनाम राजस्थान मैच से जुड़ी है। दरअसल, पिछले मैच में संजू सैमसन और आवेश खान एक कैच पकड़ने के लिए गेंद के पीछे दौड़ गए थे। इस दौरान दोनों के बीच टक्कर होते-होते रह गई थी। वहीं, दोनों में से कोई भी कैच नहीं पकड़ पाया था। इसके बाद संजू गेंदबाज से नाराज भी हो गए थे। हालांकि, अब आवेश ने उन्हें मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें