फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwin-Janhvi: अभिनेत्री जान्हवी कपूर के पैरोडी अकाउंट से चैट करने के बाद अश्विन का टूटा दिल, फैंस ने लिए मजे

Tue, 19 Mar 2024 10:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल में चीजें गंभीर होने से पहले अश्विन अभिनेत्री जान्हवी कपूर के पैरोडी अकाउंट के साथ एक बातचीत में व्यस्त दिखे। हालांकि, उन्हें बाद में पता चला कि यह एक पैरोडी अकाउंट है और वह दुखी हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
अश्विन और जान्हवी कपूर - फोटो : social media
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अपनी फिरकी का जादू दिखाने के बाद अब रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में भी अपना जादू बिखेरने को तैयार हैं। टेस्ट सीरीज के दौरान अश्विन ने अपना 100वां टेस्ट खेला और इस प्रारूप में 500 विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल की थी। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने थे।
विज्ञापन

2 of 5
अश्विन, प्रीति और उनकी दोनों बेटियां - फोटो : BCCI
अब अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। वह युजवेंद्र चहल के साथ एक शक्तिशाली स्पिन जोड़ी बनाने की कोशिश करेंगे। आईपीएल में चीजें गंभीर होने से पहले अश्विन अभिनेत्री जान्हवी कपूर के पैरोडी अकाउंट के साथ एक बातचीत में व्यस्त दिखे। हालांकि, उन्हें बाद में पता चला कि यह एक पैरोडी अकाउंट है और वह दुखी हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
यह सब अश्विन के रवींद्र जडेजा द्वारा एक्स पर एक पोस्ट पर जवाब देने के साथ शुरू हुआ। जडेजा ने लिखा था- क्या आपको मेरी तमिल पसंद आई। इसके जवाब में अश्विन ने लिखा- जड्डू! मैं आपके इस पोस्ट को देखकर अपने आश्चर्य और हंसी को नियंत्रित नहीं कर सका। इसके बाद उसी पोस्ट के जवाब में जान्हवी कपूर (पैरोडी) डिस्प्ले नाम के एक एक्स उपयोगकर्ता ने लिखा- बहुत अच्छे अश्विन। इस यूजर के एक्स पर 10000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

4 of 5
अश्विन और जान्हवी कपूर - फोटो : Social media
इसके जवाब में अश्विन ने भी लिखा, 'हे जान्हवी'। इस पर एक एक्स यूजर ने तब कहा, 'यह जान्हवी का पैरोडी अकाउंट है अन्ना। अब जवाब दो।' इस पर अश्विन चौंक गए। उन्होंने लिखा, 'ओह माय गॉड! क्या ऐसा है? मेरा (इमोजी में) दिल टूट गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अश्विन, प्रीति और उनकी दोनों बेटियां - फोटो : BCCI
इसके बाद जान्हवी के पैरोडी अकाउंट से फिर से एक पोस्ट हुआ, जिस पर लिखा था, 'सर यह फेक अकाउंट नहीं है'। इस पर अश्विन ने कहा, 'आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए क्योंकि इसमें पैरोडी लिखा गया है और मजेदार यह है कि आप असली हों।' अश्विन ने अब तक 100 टेस्ट में 516 विकेट चटकाए है। वह टेस्ट क्रिकेट में सफल भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें