फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: पांच छक्के खाने के बाद बिगड़ी यश की तबीयत, कप्तान हार्दिक बोले- वह बीमार पड़े और 7-8 किलो वजन घटा

Wed, 26 Apr 2023 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केकेआर के खिलाफ मैच के बाद से यश की अनुपस्थिति पर टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक से इस बारे में सवाल भी पूछे गए। इस पर हार्दिक ने यश के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
विज्ञापन
रिंकू सिंह, यश दयाल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। कई मुकाबले में आखिरी गेंद पर जाकर नतीजे सामने आए। इनमें सबसे रोमांचक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। जिसमें आखिरी ओवर में कोलकाता की टीम को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलाई थी। वहीं, पांच छक्के समेत 31 रन खाने वाले यश दयाल उसके बाद से गुजरात के लिए कोई मैच नहीं खेल सके हैं। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या के मुताबिक उस मैच के बाद से यश की तबीयत काफी बिगड़ गई है और वह रिकवर नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


केकेआर के खिलाफ मैच के बाद से यश की अनुपस्थिति पर टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं और पूछा जा रहा है कि क्या टीम ने सिर्फ एक घटना के बाद सपोर्ट करना बंद कर दिया? मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक से इस बारे में सवाल भी पूछे गए, जिस पर उन्होंने यश की उपस्थिति के बारे में अपडेट दिया। हार्दिक ने कहा- मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता (इस सीजन में यश के फिर से खेलने की संभावना पर)। उस मैच के बाद वह बीमार पड़ गए और 7-8 किलो वजन कम कर लिया है। 

हार्दिक ने कहा- उस मैच के आसपास वायरल इन्फेक्शन का प्रसार हुआ था और साथ ही उन्होंने जिस दबाव का सामना किया था, उसकी वजह से फिलहाल उनकी स्थिति मैदान में उतरने लायक नहीं है। हालांकि, किसी का नुकसान किसी के लिए लाभदायक होता है। हमें उन्हें मैदान पर फिर से देखने से पहले काफी समय लगने वाला है।

केकेआर के खिलाफ मैच के बाद दयाल के घर में चिंता की स्थिति बन गई थी। दरअसल, कुछ समय पहले ही यश का चयन भारतीय टीम में हुआ था। हालांकि, चोट की वजह से वह खेलने से पहले ही स्क्वॉड से बाहर हो गए थे। इसके बाद अब रिंकू सिंह के छक्कों की वजह से उनकी गेंदबाजी पर सवाल उठने लगे हैं। यश के पिता चंद्रपाल दयाल ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद कहा था- वह मैच एक बुरा सपना था। 

IPL 2023: Gujarat Titans will make sure Yash Dayal is in good mental space,  says Vijay Shankar after KKR loss - India Today
विज्ञापन

यश की बहन शुची, जो कि एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं और अपने छोटे भाई की आहार संबंधी जरूरतों का ख्याल रखती हैं, उन्होंने मां की देखभाल की। हालांकि, कभी उत्तरी क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के लिए विज्जी ट्रॉफी खेल चुके चंद्रपाल ने उम्मीद जताई कि उनका बेटा फिर से वापसी करेगा। उन्होंने खुद को मजबूती देते हुए कहा- ये ऐसे क्षण हैं जिनसे खेल बना है। यहां तक कि जीवन में भी आप असफलताओं का सामना करते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप मजबूती से खड़े हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें