फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: गुजरात के खिलाफ हुड्डा को पहले भेजने से गुस्साए सहवाग, पूछा- लखनऊ के कोच या कप्तान, किसका फैसला था?

Tue, 09 May 2023 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने एंडी फ्लावर, गौतम गंभीर और कप्तान क्रुणाल पांड्या समेत लखनऊ टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि अचानक से बैटिंग ऑर्डर बदलने का फैसला किसका था?
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग ने लखनऊ पर निशाना साधा है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 56 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। एक वक्त टीम ने 12.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 228 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ इसके बाद जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, उससे लखनऊ की टीम उबर नहीं सकी और इससे रन रेट पर भी काफी असर पड़ा।
विज्ञापन


दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और आयुष बदोनी कुछ खास नहीं कर सके। 20 ओवर में लखनऊ की टीम सात विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी। मैच के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने एंडी फ्लावर, गौतम गंभीर और कप्तान क्रुणाल पांड्या समेत लखनऊ टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि अचानक से बैटिंग ऑर्डर बदलने का फैसला किसका था?

विकेट निकालने के बाद जश्न मनाते लखनऊ के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
सहवाग ने कहा- एक समय में लखनऊ ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए थे। इसके बाद टीम को इतने मार्जिन (रनों के अंतर) से नहीं हारना चाहिए थे। पहले विकेट के बाद मुझे लगता है किसी इनफॉर्म बैटर को मैदान पर आना चाहिए था। चाहे वह पूरन हों या स्टोइनिस हों या खुद कप्तान क्रुणाल हों या आयुष बदोनी, जिसने चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में तेजी से रन बनाए थे। लेकिन कौन आया? दीपक हुड्डा? 

सहवाग को लगता है कि जब 200 से अधिक रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सही बल्लेबाजी क्रम चुनने की बात आती है, तो लखनऊ टीम मैनेजमेंट हमेशा गलती करता है। सहवाग को लगता है कि निकोलस पूरन और आयुष बदोनी को बल्लेबाजी के लिए ऊपर आना चाहिए था, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना कठिन था। सहवाग ने कहा- लखनऊ की टीम उस पल में उस मैच को हार गई थी। यह एलएसजी से एक बड़ी गलती थी। अगर निकोलस पूरन वहां आए होते, जिस तरह से वह खेलते हैं, तो वह शायद 20 गेंदों में 50 रन बना सकते थे और मैच को बदल सकते थे। अगर आपको पांच ओवर में 100 रनों की जरूरत है, आप उस स्थिति में जीत नहीं सकते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ ने पंजाब के सामने विशाल लक्ष्य रखा है - फोटो : IPL/BCCI
सहवाग ने कहा- आयुष बदोनी ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए। अगर वह समय पर आ जाते तो रन बनाने की गति भी बढ़ा सकते थे। दीपक हुड्डा को तीसरे नंबर पर भेजने का निर्णय किसका था? कप्तान? कोच? या टीम मैनेजमेंट? वहां फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को भेजा जाना चाहिए था। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में क्रुणाल पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि, क्रुणाल के पास आईपीएल में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, वह पहली बार इस लीग में किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, लखनऊ अभी भी पांच जीत, पांच हार और 11 के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अगर क्रुणाल को अपनी टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कराना है तो आगे के मैचों में सूझबूझ वाली कप्तानी करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें