फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Analysis: लीग राउंड के आधे मैच खत्म; 20 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती, 15 पारियों में बने 200+ रन

Wed, 26 Apr 2023 02:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने अंक तालिका में छलांग लगाई है। उसकी सात मैचों में पांचवीं जीत है। उसके 10 अंक हो गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सात मैचों में इतने ही अंक हैं।
विज्ञापन
आईपीएल अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 16वें सीजन में लीग राउंड के आधे मैच समाप्त हो गए हैं। अब तक खेले गए 35 मुकाबलों के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स पहले और गुजरात टाइटंस दूसरे पायदान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद नौवें और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10वें पायदान पर है। राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बराबर अंक हैं।
विज्ञापन


इस सीजन में अब तक खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का दबदबा रहा है। 35 मुकाबलों में 20 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, 15 मुकाबलों में रन चेज करने वाली टीम ने मैच को अपने नाम किया है। टॉस की बात करें तो टॉस हारने वाली टीम 20 मैच में जीती है। वहीं, टॉस जीतने वाली टीम 15 बार ही मुकाबले को अपने नाम कर पाई है।

फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
200 से ज्यादा रन का रिकॉर्ड
आईपीएल के मौजूदा सीजन में 15 पारियों में 200 से ज्यादा रन बने थे। 35 मैचों में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 से ज्यादा रन बनाकर मुकाबले में हारी है। आईपीएल के 13वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 204 रन बनाए थे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने सात विकेट पर 207 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया था। वहीं, 15वें मैच में आरसीबी ने दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। लखनऊ ने नौ विकेट पर 213 रन बनाकर मैच को जीत लिया था।

अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के किसने लगाए?
इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 25 छक्के आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने लगाए हैं। चौकों की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर शीर्ष पर हैं। उन्होंने सात मैचों में 44 चौके जड़े हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर 33 चौकों के साथ डुप्लेसिस हैं।

जडेजा तीन विकेट ले चुके हैं - फोटो : IPL/BCCI
अंक तालिका की स्थिति
मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने अंक तालिका में छलांग लगाई है। उसकी सात मैचों में पांचवीं जीत है। उसके 10 अंक हो गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सात मैचों में इतने ही अंक हैं। वह बेहतर नेट रनरेट के कारण शीर्ष पर है। राजस्थान, लखनऊ, बैंगलोर और पंजाब के आठ-आठ अंक हैं। राजस्थान और लखनऊ बेहतर नेट रनरेट के कारण शीर्ष चार में क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है।

आईपीएल की अंक तालिका के लिए यहां क्लिक करें

डुप्लेसिस के पास ऑरेज कैप
अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डुप्लेसिस आगे हैं। उनके सात मैचों में 405 रन हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के डेवोन कॉन्वे दूसरे, दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर तीसरे, गुजरात के शुभमन गिल चौथे और आरसीबी के विराट कोहली पांचवें पायदान पर हैं।

टूर्नामेंट के टॉप-5 बल्लेबाज (25-4-2023 तक)
बल्लेबाज टीम मैच रन
फाफ डुप्लेसिस चेन्नई सुपरकिंग्स 7 405
डेवोन कॉन्वे चेन्नई सुपरकिंग्स 7 314
डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स 7 306
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 7 284
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 279
विज्ञापन

राशिद खान - फोटो : IPL/BCCI
राशिद खान के खाते में सर्वाधिक विकेट
गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान के पास पर्पल कैप है। उन्होंने सात मैच में सर्वाधिक 14 विकेट हासिल किए हैं। आरसीबी के मोहम्मद सिराज दूसरे, पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह तीसरे, राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल चौथे और चेन्नई सुपरकिंग्स के तुषार देशपांडे पांचवें नंबर पर हैं।

टूर्नामेंट के टॉप-5 गेंदबाज (25-4-2023 तक)
गेंदबाज टीम मैच विकेट
राशिद खान गुजरात टाइटंस 7 14
मोहम्मद सिराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 13
अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स 7 13
युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 7 12
तुषार देशपांडे चेन्नई सुपरकिंग्स 7 12
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें