फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR Playing 11: जीत की हैट्रिक लगाने पर आरसीबी की नजर, कोहली करेंगे कप्तानी! हेजलवुड की वापसी पर संशय

Wed, 26 Apr 2023 01:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RCB vs KKR Playing 11 Prediction Today Match :दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स पिछले चार मैचों से हार रही है। घरेलू मैदान पर भी उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम सात मैचों में दो जीत के साथ सातवें स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। कोलकाता अपने अभियान को जीत की पटरी पर लाने के लिए बेताब हैं। दूसरी ओर, आरसीबी पिछले दो मुकाबलों में जीती है। वह अभी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। आरसीबी को जीत की हैट्रिक से रोकना कोलकाता के लिए बड़ी चुनौती होगा। 
विज्ञापन


दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स पिछले चार मैचों से हार रही है। घरेलू मैदान पर भी उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम सात मैचों में दो जीत के साथ सातवें स्थान पर चल रही है। बल्लेबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। टीम को नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की कमी खल रही है। श्रेयस तो सीजन से पहले ही चोट के कारण हट गए थे। ऐसे में नीतीश राणा को कप्तान बनाया गया था।
Trending Videos

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी
रविवार को पिछले मैच में ईडन गार्डन में केकेआर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 49 रन से हरा दिया। टीम को 230 से ज्यादा का स्कोर का पीछा करना था और बड़े लक्ष्य के दबाव में वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा और एन जगदीशन बेहतर नहीं कर सके। टीम में सुनील नरेन, जेसन रॉय और रहमनुल्लाह गुरबाज हैं जिन्हें बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी। हालांकि, चेन्नई के खिलाफ सुनील नरेन और एन जगदीशन से पारी की शुरुआत कराने का दांव नहीं चला। सुनील नरेन खाता खोले बगैर आउट हो गए। जेसन रॉय और अलीगढ़ के करिश्माई बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अर्धशतकीय पारियां नहीं खेली होती हार का अंतराल और भी बड़ा होता।

रसेल की फॉर्म चिंता का सबब
फिनिशर की भूमिका में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी विफल हो रहे हैं। वह बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे हैं और उन्हें नंबर सात और आठ पर भेजना उपयोगी साबित नहीं हो रहा है। वह पूरी तरह फिट भी नहीं हैं। गेंदबाजी में इस सत्र में वह अब तक अपने कोटे के चार ओवर नहीं फेंक पाए हैं। हालांकि, केकेआर के लिए यह राहत भरी बात हो सकती है कि इस सीजन में उन्होंने आरसीबी को पिछले मैच में 81 रन से हराया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
टॉप गियर में आरसीबी की बल्लेबाजी
दूसरी ओर, आरसीबी का मनोबल ऊंचा होगा। उसने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हराया था और अपनी जीत के सिलसिले को वह आगे जारी रखना चाहेगी। फाफ डुप्लेसिस की टीम ने इस सीजन में अब तक सात में से चार मैच जीते हैं। आरसीबी को यह जीत अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों की वजह से मिली हैं। डुप्लेसिस शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के साथ कई शतकीय साझेदारियां निभाई हैं। बल्लेबाज विराट और मैक्सवेल भी अच्छे टच में हैं।

आरसीबी के मध्यक्रम ने किया निराश
आरसीबी की बल्लेबाजी फाफ, विराट और मैक्सवेल पर ही टिकी है, बाकी बल्लेबाज उतना अच्छा नहीं कर पाए हैं। मध्यक्रम में शामिल दिनेश कार्तिक, महीपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद और सुयश प्रभुदेसाई से टीम को अपेक्षाएं होंगी। आरसीबी को केकेआर के स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा और सुनील नरेन से सतर्क रहना होगा। 
विज्ञापन

मोहम्मद सिराज - फोटो : IPL/BCCI
शानदार फॉर्म में सिराज
गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज अच्छी लय में हैं। अभी तक उन्होंने सात रन प्रति ओवर से खर्च किए हैं और 89 गेंद ऐसी फेंकी हैं, जिन पर कोई रन नहीं दिया है। सिराज को तेज गेंदबाजी विभाग में वेन पॉर्नेल और हर्षल पटेल से अच्छा समर्थन मिल रहा है। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा के शामिल होने से गेंदबाजी और मजबूत हुई है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

कोलकाता नाइटराइडर्स: एन जगदीशन (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें