रिचर्ड मेडली ने आईपीएल की पहली नीलामी को याद करते हुए ट्वीट कर बताया कि सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए बिडिंग वॉर के बाद उन्होंने धोनी पर बोली लगाई थी।
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार शाम को शुरू होगा। सीएसके धोनी की कप्तानी में अपने पांचवे खिताब जीतने के लिए तो वहीं हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के मकसद से मैदान में उतरेगी। दोनों ही टीमों के बीच फाइनल मुकाबला कांटे की टक्कर से कम नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
सीएसके के कप्तान एम एस धोनी आईपीएल 2008 की पहली नीलामी में खरीदे जाने के बाद से ही टीम का हिस्सा रहे हैं। रिचर्ड मेडली ने आईपीएल की पहली नीलामी को याद करते हुए ट्वीट कर बताया कि सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए बिडिंग वॉर के बाद उन्होंने धोनी पर बोली लगाई थी। इस दौरान उनकी कीमत 400,000 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 900,000 अमेरिकी डॉलर हो गई थी।
रविवार को किए गए ट्वीट में मेडली ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा- "पहली आईपीएल नीलामी में धोनी की बोली लगाना करियर हाइलाइट था और उनसे मिलना बहुत खास था। उन्होंने मेरे बेटे के लिए गुड लक हैरी लिखा।"
विज्ञापन
धोनी अबतक 250 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी है, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम 10बार फाइनल में पहुंची है। आईपीएल में धोनी सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।