वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग स्कूटी से ब्रेट ली की कार का पीछा करते हैं। उनमें से एक ने आरसीबी की जर्सी पहन रखी थी। ड्राइव करते-करते फैंस ब्रेट ली से सेल्फी की मांग करते हैं। इस पर ऑस्ट्रेलियाई स्टार उनसे हिंदी में कहते हैं- आराम से आराम से यानी ध्यान से गाड़ी चलाओ। साथ ही ब्रेट ली फैंस से ड्राइविंग के समय हेल्मेट पहनने की भी हिदायत देते हैं ताकि चोट न लगे।
वीडियो नीचे देख सकते हैं-
ब्रेट ली अपने पेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 टी20 खेले। टेस्ट में ब्रेट ली के नाम 310 विकेट, वनडे में 380 विकेट और टी20 में 28 विकेट हैं। आईपीएल में ब्रेट ली 38 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 25 विकेट झटके। वह इस लीग में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल चुके हैं। ब्रेट ली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 2015 में संन्यास लिया था।
हालांकि, वह रिटायरमेंट के बाद भी कई क्रिकेट टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते हैं। हाल ही में उन्होंने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लिया था और वर्ल्ड जाएंट्स की तरफ से खेले थे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में रिटायरमेंट ले चुके क्रिकेटर्स ही खेलते हैं। इसके अलावा वह वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज में भी खेल चुके हैं। ब्रेट ली को भारत से काफी प्यार है। उन्होंने बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है। साथ ही हिंदी गाना भी गा चुके हैं।