फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 Closing Ceremony: न्यूक्लिया-किंग ने बांधा समा, माही के लिए गाया 'मेरे शोना...दिल से जुदा मत होना'

Tue, 30 May 2023 03:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईपीएल 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में पहले न्यूक्लिया ने अपने गानों पर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद किंग की आवाज ने सभी का दिल जीत लिया। 
 
विज्ञापन
क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते किंग और न्यूक्लिया - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात ने 214 रन बनाए। बारिश की वजह से चेन्नई की पारी 15 ओवर की हो गई और 171 रन का लक्ष्य धोनी की टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। फाइनल का खेल शुरू होने से पहले आईपीएल 2023 की क्लोजिंस सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस दौरान म्यूजिक प्रोड्यूसर न्यूक्लिया और गायक किंग ने अपने गानों से समा बांध दिया। दोनों ने काफी मनोरंजक गाने गाए और फाइनल मैच शुरु होने से पहले ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 
विज्ञापन


न्यूक्लिया ने रविवार को परफॉर्म किया था। हालांकि, इसके बाद बारिश शुरू हो गई थी और फैंस का मजा किरकिरा हो गया था, लेकिन सोमवार के दिन मौसम साफ रहा और दर्शकों इस मुकाबले का भरपूर मजा लिया।
 


किंग ने अपनी आवाज पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। धोनी के मैदान में आते ही किंग ने ओ मेरे सोना रे, सोना रे, सोना रे, दिल से जुदा मत होना रे गाना गाया। धोनी के मैदान में आते ही फैंस ने जबरदस्त चीयर किया। इसके बाद उन्होंने अपना गाना- तू मान मेरी जान, तुझे जाने न दूंगा गाया। इस दौरान भी कैमरे का फोकस धोनी पर ही रहा।
विज्ञापन

 

गुजरात की पारी खत्म होने के बाद रैप किंग डिवाइन ने भी परफॉर्म किया। उन्होंने शानदार रैप से दर्शकों का मन मोह लिया। अहमदाबाद के स्टेडियम में रात के समय सिर्फ मोबाइल फोन की लाइट के बीच डिवाइन की परफॉर्मेंस देखने लायक थी।
 
अंत में जोनिता गांधी ने भी अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का मनोरंजन किया। जोनिता की सुरीली आवाज ने फैंस का मजा कई गुना बढ़ा दिया।
 
 
 


आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को होना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच नहीं हो सका। रिजर्व डे पर खेले गए मैच में चेन्नई ने जीत हासिल की। आईपीएल के इतिहास में पहली बार कोई फाइनल मुकाबला रिजर्व डे तक पहुंचा है। गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने से चूक गई। वहीं, चेन्नई ने पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें