फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: चेन्नई को चैंपियन बनने पर हुआ जबरदस्त फायदा, ब्रांड वैल्यू में 45 फीसदी की बढ़ोतरी, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 11 Jul 2023 06:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम गुजरात टाइटंस को हराकर चैंपियन बनी थी। दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम पांचवीं बार खिताब जीती। इस जीत का फायदा चेन्नई को मिला है।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे आकर्षक टी20 क्रिकेट लीग है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) समर्थित फ्रेंचाइजी द्वारा अर्जित राजस्व और इसके प्रशंसकों की संख्या दोनों के संदर्भ में दुनिया में कोई अन्य क्रिकेट लीग नहीं है जो आईपीएल के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके। आईपीएल की लोकप्रियता और इसके राजस्व में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम गुजरात टाइटंस को हराकर चैंपियन बनी थी। दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम पांचवीं बार खिताब जीती। इस जीत का फायदा चेन्नई को मिला है। उसकी ब्रांड वैल्यू में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आईपीएल 2022 के बाद चेन्नई की ब्रांड वैल्यू 146 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1203 करोड़ रुपये) थी। इस बार चैंपियन बनने के बाद उसकी ब्रांड वैल्यू 212 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1747 करोड़ रुपये) हो गई है।

बैंगलोर बनाम मुंबई - फोटो : Social media
टॉप-5 में विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम
हुलिहान लोकी (Houlihan Lokey) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में सभी 10 फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू का मूल्यांकन किया गया है। लिस्ट में धोनी की टीम चेन्नई के बाद दूसरे स्थान पर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और तीसरे पायदान पर रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस हैं। आरसीबी की ब्रांड वैल्यू 195 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1607 करोड़ रुपये) है। वहीं, मुंबई की ब्रांड वैल्यू 190 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1566 करोड़ रुपये) है।

चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। कोलकाता की ब्रांड वैल्यू 181 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1491 करोड़ रुपये) है। वहीं, दिल्ली की ब्रांड वैल्यू 133 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1096 करोड़ रुपये) है।

ट्रॉफी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI
किस टीम की ब्रांड वैल्यू में कितनी बढ़ोतरी
टीम 2022 में ब्रांड वैल्यू 2023 में ब्रांड वैल्यू अंतर
चेन्नई सुपरकिंग्स 146 212 45.2%
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 128 195 52.3%
मुंबई इंडियंस 141 190 34.8%
कोलकाता नाइटराइडर्स 122 181 48.4%
दिल्ली कैपिटल्स 83 133 60.2%
सनराइजर्स हैदराबाद 81 128 58.02%
राजस्थान रॉयल्स 59 120 103.4%
गुजरात टाइटंस - 120 -
पंजाब किंग्स 63 90 42.85%
लखनऊ सुपर जाएंट्स - 83 -
नोट: ब्रांड वैल्यू मिलियन अमेरिकी डॉलर में है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने बढ़ाई चेन्नई की ब्रांड वैल्यू
रिपोर्ट में कहा गया, "चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद को आईपीएल में एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने अपने 14 सीजन में से 10 बार फाइनल में जगह बनाई है और पांच खिताब जीते हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम की सफलता में एक बड़ा कारक रहे हैं, उन्होंने एक मजबूत ब्रांड पहचान बनाई है जो पूरे भारत में क्रिकेट प्रेमियों के साथ मेल खाती है।''

पंजाब और लखनऊ से आगे गुजरात
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ब्रांड वैल्यू के मामले में छठे स्थान पर है। उसकी ब्रांड वैल्यू 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1055 करोड़ रुपये) है। राजस्थान रॉयल्स सातवें और गुजरात टाइटंस आठवें स्थान पर है। दोनों की ब्रांड वैल्यू 120 मिलियन अमेरिकी (989 करोड़ रुपये) है। 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 742 करोड़ रुपये) के साथ पंजाब किंग्स नौवें और 83 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 684 करोड़ रुपये) के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स सबसे अंतिम 10वें पायदान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें