फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: अपने इस रिकॉर्ड से एक रन दूर सूर्यकुमार यादव, 2018 रहा था उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ साल

Wed, 24 May 2023 05:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार ने अबतक 14 मुकाबले खेलते हुए 42.6 की औसत और 185 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बना चुके हैं। साल 2012 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव का यह दूसरा सबसे ज्यादा रन है।
विज्ञापन
IPL 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में दसवें स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन के प्ले-ऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम रही। एलिमिनेटर मुकाबले में उनका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर थे। उनकी कमी टीम में खलती हुई भी दिखी थी। 
विज्ञापन


हालांकि, इस सीजन में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन शानदार रहा। उनके बल्ले से अबतक एक शतक और चार अर्धशतक भी निकल चुका है। आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार ने अबतक 14 मुकाबले खेलते हुए 42.6 की औसत और 185 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बना चुके हैं।

साल 2012 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव का यह एक सीजन का दूसरा सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले आईपीएल 2018 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से 14 मैचों में 512 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक शामिल था। आपीएल 2019 में उन्होंने 424 रन और साल 2020 में 480 रन बनाए थे। अबतक खेले गए चार सीजन में 2018 सूर्यकुमार यादव के लिए सबसे कामयाब सीजन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें