नीलामी के लिए बोर्ड की पहली पसंद इस्तांबुल ही है। अगर वहां बात नहीं बनी तो बेंगलुरु को इसकी मेजबानी मिल सकती है। नवंबर को पहले हफ्ते में होने वाले बैठक के दौरान इस पर फैसला ले लिया जाएगा। आईपीएल के नए चेयरमैन अरुण धूमल टूर्नामेंट को लेकर सारी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन हो सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO
आईपीएल ने फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा है। यह पिछली बार की तरह बड़ी नीलामी नहीं होगी। बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों से संभावित तारीखों को लेकर बात की है। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया था कि आईपीएल ने 15 नवंबर तक रिटेन खिलाड़ियों की सूची मांगी है। बड़ी नीलामी में टीमों को ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी, लेकिन इस बार ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC: 20वें ओवर में फ्री हिट पर कोहली हुए बोल्ड, फिर भी क्यों मिले तीन रन? यहां जानें नो और डेड बॉल के नियम
इसके अलावा लीग की शुरुआत कब होगी इस बारे में चर्चा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पिछले सीजन की तरह मार्च के आखिरी हफ्ते में नए सीजन की शुरुआत हो सकती है। इस बार टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में होगा। कोरोना काल से पहले इसी फॉर्मेट का इस्तेमाल होता है। टीमें सात मैच अपने घरेलू और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेंगी।