फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: मुंबई से लेकर चेन्नई तक, 10 ग्राफिक्स में देखें अगले सीजन कैसी हो सकती है 10 टीमों की प्लेइंग-11

Mon, 26 Dec 2022 10:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिनी ऑक्शन के बाद अब सभी टीमों ने लगभग अपनी-अपनी प्लेइंग-11 तैयार कर ली है। हम आपको सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग-11 10 ग्राफिक्स के जरिये बता रहे हैं...
विज्ञापन
सभी टीमों की संभावित प्लेइंग-11 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले सीजन के लिए अब सभी टीमें तैयार हैं। ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीम को पूरी करने के लिए कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा। इसके लिए कुल 167 करोड़ रुपये खर्च हुए। ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों में से 80 खिलाड़ी बिके, जिसमें से 29 विदेशी खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन


इंग्लैंड के सैम करन इतिहास रचते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, भारत की ओर से मयंक अग्रवाल सबसे ज्यादा रकम पाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

शिवम मावी छह करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा रकम पाने वाले अनकैप्ड प्लेयर रहे। उन्हें गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया। अब सभी टीमों ने लगभग अपनी-अपनी प्लेइंग-11 तैयार कर ली है। हम आपको सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग-11 10 ग्राफिक्स के जरिये बता रहे हैं...
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 25 
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 7
  • रिटेन किए थे: 18

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के रूप में खरीदा। वह चेन्नई टीम मैनेजमेंट का अहम हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी उन्हें दी जा सकती है। महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल माना जा रहा है। ऐसे में स्टोक्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही जेमीसन भी टीम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ऑक्शन में खरीदे: बेन स्टोक्स (विदेशी ऑलराउंडर) 16.25 करोड़ रुपये, काइल जेमीसन (विदेशी गेंदबाज) एक करोड़ रुपये, निशांत सिंधु (भारतीय ऑलराउंडर) 60 लाख रुपये, अजिंक्य रहाणे (भारतीय बल्लेबाज) 50 लाख रुपये, भगत वर्मा (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, अजय मंडल (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, शेख रशीद (भारतीय बल्लेबाज) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह , सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 25 
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 5
  • रिटेन किए थे: 20

दिल्ली ने ऑक्शन में अपने बैटिंग ऑर्डर को और मजबूत करने पर ध्यान दिया। साथ ही एक भारतीय गेंदबाज को खरीदकर तेज गेंदबाजी में अपने ऑप्शन को और बढ़ाया। टीम ऑक्शन के बाद संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में देखना है कि कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान ऋषभ पंत के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 के लिए भरोसा जताती है। राइली रूसो टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

ऑक्शन में खरीदे: मुकेश कुमार (भारतीय गेंदबाज) 5.50 करोड़ रुपये, राइली रूसो (विदेशी बल्लेबाज) 4.60 करोड़ रुपये, मनीष पांडे (भारतीय बल्लेबाज) 2.40 करोड़ रुपये, फिल सॉल्ट (विदेशी विकेटकीपर) दो करोड़ रुपये, ईशांत शर्मा (भारतीय गेंदबाज) 50 लाख रुपये

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अमन खान, एनरिच नार्जे, अक्षर पटेल, चेतन सकारिया, डेविड वॉर्नर, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, ललित यादव, लुंगी एनगिडी, मिचेल मार्श, मुस्तफिजुर रहमान, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, ऋषभ पंत, रोवमन पॉवेल , सरफराज खान, खलील अहमद, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल।

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 25 
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 7
  • रिटेन किए थे: 18

डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस की टीम ने इस ऑक्शन में स्मार्टनेस दिखाई। उन्होंने ओपनिंग में ऋद्धिमान साहा के विकल्प को ढूंढने के साथ-साथ एक शानदार विकेटकीपर को भी अपनी टीम में शामिल किया। साथ ही लोकी फर्ग्यूसन को ट्रेड करने के बाद शिवम मावी के रूप में एक शानदार युवा तेज गेंदबाज को भी अपनी टीम में शामिल किया। टीम के पास फिर से चैंपियन बनने के लिए हर हथियार मौजूद है।

ऑक्शन में खरीदे: शिवम मावी (भारतीय गेंदबाज) 6 करोड़ रुपये, जोशुआ लिटिल (विदेशी गेंदबाज) 4.40 करोड़ रुपये, केन विलियमसन (विदेशी बल्लेबाज) 2 करोड़ रुपये, केएस भरत (भारतीय विकेटकीपर) एक करोड़ रुपये, 20 लाख रुपये, मोहित शर्मा (भारतीय गेंदबाज) 50 लाख रुपये, ओडियन स्मिथ (विदेशी ऑलराउंडर) 50 लाख रुपये, उर्विल पटेल (भारतीय विकेटकीपर) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या, अभिनव सदरंगानी, अल्जारी जोसेफ, बी. साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुभमन गिल, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, यश दयाल।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 22
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 8
  • रिटेन किए थे: 14

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन के शुरुआती दौर में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। आखिर में एक्सलरेटेड ऑक्शन के दौरान उन्होंने डेविड वीज और शाकिब अल हसन के रूप में दो शानदार खिलाड़ियों को कम दाम पर खरीद लिया। 

ऑक्शन में खरीदे: शाकिब अल हसन (विदेशी ऑलराउंडर) 1.50 करोड़ रुपये, डेविड वीज (विदेशी ऑलराउंडर) 1 करोड़ रुपये, एन जगदीशन (भारतीय विकेटकीपर) 90 लाख रुपये, वैभव अरोड़ा (भारतीय गेंदबाज) 60 लाख रुपये, मनदीप सिंह (भारतीय बल्लेबाज) 50,00,000 रुपये लिटन दास (विदेशी विकेटकीपर) 50 लाख रुपये, कुलवंत खेजरोलिया (भारतीय गेंदबाज) 20 लाख रुपये, सुयश शर्मा (भारतीय गेंदबाज) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसेल, अनुकुल रॉय, हर्षित राणा, लोकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।

लखनऊ सुपरजाएंट्स

लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 25
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 10
  • रिटेन किए थे: 15

आईपीएल 2023 के लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 10 और खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, निकोलस पूरन को 16 करोड़ रुपये में खरीदना टीम का सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा। पूरन पिछले सीजन में कुछ खास फॉर्म में नहीं थे और सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड उन्हीं के पास था। यह देखना होगा कि इस बार उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। नीलामी में लखनऊ की टीम कुल 23.35 करोड़ रुपये लेकर उतरी थी और इनमें से 16 करोड़ पूरन पर खर्च कर दिए। 

ऑक्शन में खरीदे: निकोलस पूरन (विदेशी विकेटकीपर) 16 करोड़ रुपये, डेनियल सैम्स (विदेशी ऑलराउंडर) 75 लाख रुपये, अमित मिश्रा (भारतीय गेंदबाज) 50 लाख रुपये, रोमारियो शेफर्ड (विदेशी ऑलराउंडर) 50 लाख रुपये, नवीन उल हक (विदेशी गेंदबाज) 50 लाख रुपये, जयदेव उनादकट (भारतीय गेंदबाज) 50 लाख रुपये, यश ठाकुर (भारतीय गेंदबाज) 45 लाख रुपये, स्वप्निल सिंह (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, युद्धवीर चरक (भारतीय ऑल-राउंडर) राउंडर) 20 लाख रुपये, प्रेरक मांकड़ (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये

रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल, आवेश खान, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, कृष्णप्पा गौतम, करण शर्मा, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मनन वोहरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, क्विंटन डिकॉक, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 24
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 8
  • रिटेन किए थे: 16

मुंबई ने इस ऑक्शन में पूरी तरह से खुद का ध्यान अच्छे स्पिनर और कीरोन पोलार्ड के रिप्लेसमेंट को ढूंढने पर लगाया। ऑक्शन में मुंबई की टीम 20.55 करोड़ की राशि के साथ उतरी थी। ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को खरीदकर मुंबई ने पोलार्ड के रिप्लेसमेंट को ढूंढ लिया। वहीं, पीयूष चावला और शम्स मुलानी को खरीदकर मुंबई ने स्पिनर्स की जरूरतों को भी पूरा कर लिया। आईपीएल 2023 के लिए मुंबई की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है। 

ऑक्शन में खरीदे: कैमरन ग्रीन (विदेशी ऑलराउंडर) 17.50 करोड़ रुपये, जे रिचर्डसन (विदेशी गेंदबाज) 1.50 करोड़ रुपये, पीयूष चावला (भारतीय गेंदबाज) 50 लाख रुपये, नेहल वढेरा (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, राघव गोयल (भारतीय गेंदबाज) 20 लाख रुपये, विष्णु विनोद (भारतीय विकेटकीपर) 20 लाख रुपये, डुआन यानसेन (विदेशी ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, शम्स मुलानी (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ऋतिक शौकीन, ईशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय सिंह, मो. अरशद खान, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 22
  • विदेशी खिलाड़ी: 7
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 6
  • रिटेन किए थे: 16

पंजाब की टीम ने इस मेगा ऑक्शन में कुल छह खिलाड़ियों को खरीदा। पंजाब ने सबसे ज्यादा 18.50  करोड़ सैम करन पर खर्च किए। इसी के साथ सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा इस टीम ने सिकंदर रजा, हरप्रीत सिंह भाटिया, विद्वत कवेरप्पा, मोहित राठी और शिवम सिंह को भी अपनी टीम में शामिल किया। मिनी ऑक्शन में पंजाब ने 20 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन 18.50 करोड़ एक ही खिलाड़ी पर खर्च कर दिए।

खरीदे गए खिलाड़ी: सैम करन (विदेशी ऑलराउंडर) 18.50 करोड़ रुपये, सिकंदर रजा (विदेशी ऑलराउंडर) 50 लाख रुपये, हरप्रीत भाटिया (भारतीय बल्लेबाज) 40 लाख रुपये, शिवम सिंह (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, विद्वत कवेरप्पा (भारतीय गेंदबाज) 20 लाख रुपये, मोहित राठी (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शिखर धवन, शाहरुख खान, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, राज अंगद बावा, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, बलतेज सिंह ढांडा, अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, नाथन एलिस, भानुका राजपक्षे।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 25
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 9
  • रिटेन किए थे: 16

राजस्थान रॉयल्स ने इस साल ऑक्शन में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। शुरुआती कुछ राउंड में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों पर बोली तो लगाई, लेकिन उसको खरीदने के लिए डटे नहीं रहे। राजस्थान के पास कुल नौ स्लॉट खाली थे और फ्रेंचाइजी ने नौ खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से छह खिलाड़ी राजस्थान ने आखिरी राउंड में खरीदे। खरीदे गए नौ में से तीन विदेशी खिलाड़ी हैं। जेसन होल्डर के रूप में राजस्थान ने एक ऑलराउंडर को खरीदा। वहीं, टीम ने दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को खरीदा। 

ऑक्शन में खरीदे: जेसन होल्डर (विदेशी ऑलराउंडर) 5.75 करोड़ रुपये, एडम जम्पा (विदेशी गेंदबाज) 1.50 करोड़ रुपये, जो रूट (विदेशी बल्लेबाज) 1 करोड़ रुपये, डोनोवन फरेरा (विदेशी विकेटकीपर) रुपये 50 लाख रुपये, केएम आसिफ (भारतीय गेंदबाज) 30 लाख रुपये, अब्दुल पीए (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, आकाश वशिष्ठ (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, कुणाल राठौड़ (भारतीय विकेटकीपर) 20 लाख रुपये, मुरुगन अश्विन (भारतीय गेंदबाज) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, केसी करिअप्पा, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, ओबेड मैकॉय, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. अश्विन, रियान पराग, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 25
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 7
  • रिटेन किए थे: 18

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस ऑक्शन में सात खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें विल जैक्स और रीस टॉपली के रूप में दो विदेशी खिलाड़ी हैं। बाकी पांच भारतीय खिलाड़ी हैं। इस ऑक्शन में आरसीबी ने ज्यादा दिलचस्पी भी नहीं दिखाई और कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई। आरसीबी की टीम कागज पर बेहद संतुलित नजर आ रही है।

ऑक्शन में खरीदे: विल जैक्स (विदेशी बल्लेबाज) 3.20 करोड़ रुपये, रीस टॉपली (विदेशी गेंदबाज) 1.90 करोड़ रुपये, राजन कुमार (भारतीय गेंदबाज) 70 लाख रुपये, अविनाश सिंह (भारतीय गेंदबाज) 60 लाख रुपये, सोनू यादव ( भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, हिमांशु शर्मा (भारतीय गेंदबाज) 20 लाख रुपये, मनोज भंडागे (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: आकाश दीप, अनुज रावत, डेविड विली, दिनेश कार्तिक, फाफ डुप्लेसिस, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद, सिद्धार्थ कौल, सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, वानिंदु हसरंगा।
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 25
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 13
  • रिटेन किए थे: 12

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में 13 खिलाड़ी खरीदे। हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। फ्रेंचाइजी ने ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए। सनराइजर्स ने नीलामी से पहले अपने कप्तान केन विलियम्सन को भी बाहर कर दिया था। ऐसे में मयंक, भुवनेश्वर कुमार या एडेन मार्करम में से कोई एक टीम के नए कप्तान हो सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास कोई लेग स्पिनग नहीं था। तो टीम ने आदिल रशीद और मयंक मार्कंडेय के रूप में दो लेग स्पिनर भी खरीदे।

ऑक्शन में खरीदे: हैरी ब्रुक (विदेशी बल्लेबाज) 13.25 करोड़ रुपये, मयंक अग्रवाल (भारतीय बल्लेबाज) 8.25 करोड़ रुपये, हेनरिक क्लासेन (विदेशी विकेटकीपर) 5.25 करोड़ रुपये, विवरांत शर्मा (भारतीय ऑलराउंडर) 2.60 करोड़ रुपये, आदिल राशिद (विदेशी गेंदबाज) 2 करोड़ रुपये, मयंक डागर (भारतीय ऑलराउंडर) 1.80 करोड़ रुपये, अकील हुसैन (विदेशी गेंदबाज) 1 करोड़ रुपये, मयंक मार्कंडेय (भारतीय गेंदबाज) 50 लाख रुपये, उपेंद्र सिंह यादव (भारतीय विकेटकीपर) 25 लाख रुपये, संवीर सिंह (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, अनमोलप्रीत सिंह (भारतीय बल्लेबाज) 20 लाख रुपये, समर्थ व्यास (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, नीतीश कुमार रेड्डी (भारतीय विकेटकीपर) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, ग्लेन फिलिप्स, कार्तिक त्यागी, मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें