दरअसल, एलिमिनेटर में आकाश ने लखनऊ के खिलाफ 3.3 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटके थे। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने लखनऊ को 81 रन के बड़े अंतर से हराया था और क्वालिफायर-2 में जगह बनाई थी। हालांकि, क्वालिफायर-2 में वह इस फॉर्म को जारी नहीं रख सके। आकाश ने गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर-2 में चार ओवर में एक 52 रन लुटाए और एक विकेट लिया। शुभमन ने आकाश के 12वें ओवर में तीन छक्के लगाए और इस ओवर में 21 रन लुटाए। इसके बाद 17वें ओवर में उन्होंने 15 रन लुटाए और शुभमन का विकेट लिया। बैटिंग पिच और दबाव में आकाश बिखर गए और पिछले मैच वाला प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
मैच की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरे सीजन में कमाल कर दिखाया है। गत चैंपियन गुजरात ने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हार्दिक की टीम ने पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार फाइनल में उसके सामने चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स होगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा ने 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 138 रन की साझेदारी निभाई। शुभमन 60 गेंदों में सात चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 31 गेंदों में 43 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या 13 गेंदों में 28 रन और राशिद खान पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा आठ रन, नेहल वढेरा चार रन, कैमरन ग्रीन 30 रन, विष्णु विनोद पांच रन, टिम डेविड दो रन, क्रिस जॉर्डन दो रन, पीयूष चावला खाता खोले बिना और कुमार कार्तिकेय छह रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन और तिलक वर्मा 14 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने पांच विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और राशिद खान को दो-दो विकेट मिले। जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।