फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: सचिन-गंभीर की बातचीत के बीच लगे कोहली-कोहली के नारे, LSG के मेंटर ने ट्विटर पर लिखा भावुक पोस्ट

Sat, 27 May 2023 02:06 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हारने के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर जब सचिन तेंदुलकर से बात कर रहे थे तभी प्रशंसक कोहली-कोहली के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
IPL 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPL 2023 में कोहली-गंभीर विवाद अबतक का सबसे अविस्मरणीय क्षणों में से एक बन चुका है। यह विवाद एक मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के मैच के बाद हुआ था।
विज्ञापन

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एलएसजी के नवीन उल हक के बीच शुरू हुए इस विवाद को सुलझाने की बजाय मेंटर गौतम गंभीर भी इसमें उलझ गए। इस विवाद के बाद प्रशंसकों ने गोतम गंभीर को नवीन उल हक को निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर दोनों पर ही खूब सारे मीम शेयर किए गए।

चेन्नई में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हारने के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर जब सचिन तेंदुलकर से बात कर रहे थे तभी प्रशंसक कोहली-कोहली के नारे लगाने लगे।

इस हार के बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट में कहा- "हताश हूं, पर हारा नहीं हूं। अपना प्यार देने के लिए प्रशंसको का धन्यवाद। हम वापस आएंगे।"
विज्ञापन

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आकाश मधवाल की शानदार गेंदबाजी के सामने लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हो गई थी। मदवाल ने उस मुकाबले में पांच रन देकर पांच विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें