फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: जिम में जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, कैप्शन में लिखी ये बात

Thu, 12 May 2022 10:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विराट ने इस सीजन सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। वहीं, वह तीन बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म का खामियाजा विराट कोहली को आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर विराट कोहली जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने जिम में एक्सरसाइज करने का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में विराट कोहली 15 किग्रा भार उठाते दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- किसने कहा कि मेहनत रुक सकती है? विराट आईपीएल के इस सीजन में कुछ खास फॉर्म में नहीं रहे हैं। वह 12 पारियों में 216 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.64 का रहा है।


विराट ने इस सीजन सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। वहीं, वह तीन बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म का खामियाजा विराट कोहली को आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भुगतना पड़ सकता है। भारतीय चयन समिति कोहली को दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज से आराम दे सकती है। इससे पहले चयनकर्ता कोहली से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करेंगे। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


बैंगलोर की टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैचों को जीतने की जरूरत है। टीम ने अब तक 12 मैचों में से सात में जीत हासिल की है। वहीं, पांच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें