फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के थीम सॉन्ग में नजर आएंगे बादशाह, लॉन्चिंग से पहले ही टीम की जर्सी हुई लीक

Fri, 11 Mar 2022 06:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का थीम सॉन्ग और जर्सी लीक हो गई है। आईपीएल 2022 से दो हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
रैपर बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का थीम सॉन्ग और जर्सी लीक हो गई है। आईपीएल 2022 से दो हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह दिखाई दे रहे हैं। बादशाह ने थीम सॉन्ग की शूटिंग के दौरान टीम की जर्सी पहनी हुई थी। उन्होंने ही इस गाने को गाया भी है।
विज्ञापन


लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले साल 25 अक्टूबर को आरपीएसजी ग्रुप ने खरीदा था। टीम के कप्तान भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल हैं। बादशाह ने जो जर्सी थीम सॉन्ग की शूटिंग के दौरान पहनी है उसका रंग आसमानी है। जिसमें कंधों के चारों ओर नारंगी और कमर के चारों ओर हरे रंग की पट्टी है। इस पर टीम का लोगो भी लगा हुआ है।

सुपर जायंट्स ने अभी तक ट्रेनिंग शुरू नहीं किया है। टीम के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य पहले ही मुंबई के टीम होटल में पहुंच चुके हैं। मुख्य कोच एंडी फ्लावर, मेंटर गौतम गंभीर, सहायक कोच विजय दहिया, गेंदबाजी कोच एंडी बिशेल, फील्डिंग कोच रिचर्ड हल्सॉल, फिजियोथेरेपिस्ट जेम्स पाइप और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच वारेन एंड्रयूज सभी टीम होटल में शामिल हो गए हैं। खिलाड़ियों के पहले सेट के जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली टीम ने कुल 18 खिलाड़ी नीलामी के दौरान खरीदे थे। तीन खिलाड़ियों उससे पहले ड्राफ्ट के जरिए शामिल किया था। उनमें केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई थे। नीलामी में टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी आवेश खान थे। उन्हें टीम ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। ओवरऑल बात करें तो केएल राहुल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम ने 17 करोड़ रुपये में ड्राफ्ट के दौरान चुना था।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डीकॉक, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, आवेश खान, अंकित सिंह राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, करण शर्मा, कायेल मेयर्स, इविन लुईस, मयंक यादव।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें