फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: शिखर धवन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ कप्तानी करने उतरे, मयंक अग्रवाल क्यों बाहर हुए, कब होगी वापसी?

Sun, 17 Apr 2022 04:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धवन आईपीएल में आठ साल बाद कप्तानी कर रहे हैं। संयोग से जब पिछली बार उन्होंने किसी टीम की कमान संभाली थी तब सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की टीम ही आमने-सामने हुई थी। धवन 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे।
विज्ञापन
शिखर धवन, केन विलियमसन और मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रविवार (17 अप्रैल) को मैदान पर नहीं उतरे। उनके स्थान पर अनुभवी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम की कमान संभाली। मयंक चोटिल होकर मैच से बाहर हुए हैं। टॉस के दौरान धवन ने बताया कि अग्रवाल क्यों बाहर हुए और कब तक उनकी वापसी हो सकती है।
विज्ञापन


धवन ने टॉस के दौरान कहा, ''मयंक के पैर के अंगूठे में चोट लगी है। अगले मुकाबले तक अग्रवाल फिट हो जाएंगे। इस कारण हमें टीम में एक बदलाव करना पड़ा है। प्रभसिमरन सिंह को प्लेइंग-11 में रखा गया है।'' धवन आईपीएल में आठ साल बाद कप्तानी कर रहे हैं। संयोग से जब पिछली बार उन्होंने किसी टीम की कमान संभाली थी तब सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की टीम ही आमने-सामने हुई थी। धवन 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब के कप्तान धवन के लिए बतौर बल्लेबाज यह मैच अच्छा नहीं रहा। उन्हें आठ रन के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। टीम में शामिल किए गए प्रभसिमरन सिंह का बल्ला भी नहीं चला। उन्हें टी नटराजन ने 11 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन


धवन आईपीएल में छह हजार रन पूरे करने से चूक गए। उन्हें इस मैच में 19 रन चाहिए थे, लेकिन आठ रन ही बना सके। धवन ने 198 मैचों की 197 पारियों में 34.81 की औसत से 5989 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और 45 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। आईपीएल में धवन से ज्यादा रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली के नाम है। विराट ने 213 मैचों की 205 पारियों में 6402 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें