फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: पांचवीं जीत के साथ बैंगलोर दूसरे स्थान पर, ऑरेंज कैप की रेस में बटलर सबसे आगे, जानें अंक तालिका का हाल

Wed, 20 Apr 2022 11:22 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लखनऊ पर जीत के साथ ही बैंगलोर की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे आ गए हैं। पर्पल कैप चहल के पास है। 
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का आधा सीजन लगभग पूरा हो चुका है। सभी टीमों को कुल 14 मैच खेलने हैं और दिल्ली को छोड़कर सभी टीमों ने कम से कम छह मैच खेल लिए हैं। इसके बाद गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। बैंगलोर के पास भी गुजरात के बराबर 10 अंक हैं, लेकिन रन रेट कम होने के कारण यह टीम दूसरे स्थान पर है। अब तक गुजरात की टीम सबसे मजबूत नजर आई है, लेकिन हार्दिक की कप्तानी वाली टीम की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर है, जबकि बैंगलोर की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी में थोड़ी कमी दिखी है। अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज राजस्थान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों दमदार हैं, लेकिन इस टीम के पास ऑलराउंडर नहीं हैं। 
विज्ञापन


वहीं मुंबई और चेन्नई का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। ये दोनों टीमें अंक तालिका में आखिरी दो स्थानों पर काबिज हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन दोनों टीमों को लगभग हर मैच जीतना होगा। आरसीबी और लखनऊ के मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की सूची में भी बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं और अंक तालिका की स्थिति कैसी है। 
Trending Videos

अंक तालिका की स्थिति

छह मैच में पांच जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं बैंगलोर सात में से पांच मैच जीतकर दूसरे स्थान पर बरकरार है। राजस्थान तीसरे और लखनऊ चौथे स्थान पर है। हैदराबाद की टीम पांचवें स्थान पर आ चुकी है। अच्छी शुरुआत के बाद कोलकाता की टीम बेपटरी हो गई है और छठे स्थान पर है। पंजाब सातवें और दिल्ली आठवें स्थान पर है। मुंबई और चेन्नई अंक तालिका की आखिरी दो टीमें हैं। दोनों ने छह-छह मैच खेले हैं, लेकिन चेन्नई के पास दो अंक हैं, जबकि मुंबई का खाता नहीं खुला है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 6 5 1 10 0.395
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 5 2 10 0.251
राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 8 0.380
लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 4 3 8 0.124
सनराइजर्स हैदराबाद 6 4 2 8 -0.077
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 0.160
पंजाब किंग्स 6 3 3 6 0.109
दिल्ली कैपिटल्स 5 2 3 4 0.219
चेन्नई सुपर किंग्स 6 1 5 2 -0.638
मुंबई इंडियंस 6 0 6 0 -1.048

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल इस साल भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं। राहुल ने 265 रन बनाए हैं और बटलर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 6 375 75.00 156.90 103
लोकेश राहुल 7 265 44.17 141.71 103*
फाफ डुप्लेसिस 7 250 35.71 132.27 96
श्रेयस अय्यर 7 236 39.33 148.42 85
हार्दिक पांड्या 5 228 76.00 136.53 87*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे निकल चुके हैं। उन्होंने छह मैचों में 17 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर काबिज टी नटराजन के पास 12 विकेट हैं। इसके बाद रेस में शामिल बाकी तीन गेंदबाजों के नाम 11 विकेट हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 6 17 10.35 7.33
टी नटराजन 6 12 17.33 8.66
कुलदीप यादव 7 11 14.72 8.23
आवेश खान 6 11 17.09 8.28
वनिंदू हसरंगा 7 11 19.55 8.60
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें