फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: जीत के साथ दिल्ली प्लेऑफ की रेस में बरकरार, श्रेयस ऑरेंज कैप की रेस में, जानें अंक तालिका का हाल

Fri, 29 Apr 2022 02:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

14 अंक के साथ गुजरात की टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे चल रही है। वहीं राजस्थान दूसरे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। कोलकाता के श्रेयस अय्यर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के आधे से ज्यादा मैच पूरे हो चुके हैं और अब प्लेऑफ की स्थिति थोड़ा साफ होने लगी है। गुजरात और राजस्थान की टीमें शुरुआती दो स्थानों पर हैं और इन दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हैदराबाद और लखनऊ की दावेदारी मजबूत है। बैंगलोर भी इस रेस में शामिल है, लेकिन पिछले मैच में इस टीम ने जैसे प्रदर्शन किया था, उस लिहाज से बैंगलोर के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल होगा। कोलकाता को हराने के साथ ही दिल्ली ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं, लेकिन इस टीम को आने वाले मैचों में लगातार जीत हासिल करनी होगी, तभी दिल्ली शुरुआती चार टीमो में जगह बना पाएगी। 
विज्ञापन


मुंबई और चेन्नई की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। कोलकाता भी अब अपने सभी मैच जीतने के बावजूद किस्मत के भरोसे ही शुरुआती चार टीमों में जगह बना पाएगी। दिल्ली और कोलकाता के बीच मैच के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के दावेदारों की सूची में भी बदलाव हुआ है। 

अंक तालिका की स्थिति

इस सीजन कोलकाता को दोनों मैचों में हराने वाली दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, छठी हार के साथ कोलकाता के लिए प्लेफ की राह मुश्किल हो चुकी है और यह टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। गुजरात 14 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है, वहीं राजस्थान 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इन दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। 10 अंकों के साथ हैदराबाद तीसरे, लखनऊ चौथे और बैंगलोर पांचवें स्थान पर है। ये तीनों टीमें बाकी दो स्थानों के लिए भिड़ेंगी। 

दिल्ली और पंजाब के पास आठ अंक हैं और ये दोनों टीमें प्लऑफ की रेस में बनी हुई हैं, लेकिन इनकी राह काफी मुश्किल है। वहीं छह अंकों वाली, कोलकाता, चार अंकों वाली चेन्नई और अब तक एक मैच न जीतने वाली मुंबई शभी मैच जीतने पर भी किस्मत के भरोसे ही प्लेऑफ में पहुंच पाएंगी। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 8 7 1 14 0.371
राजस्थान रॉयल्स  8 6 2 12 0.561
सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 10 0.600
लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 5 3 10 0.334
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 5 4 10 -0.572
दिल्ली कैपिटल्स 8 4 4 8 0.695
पंजाब किंग्स 8 4 4 8 -0.419
कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 6 6 -0.006
चेन्नई सुपर किंग्स 8 2 6 4 -0.538
मुंबई इंडियंस 8 0 8 0 -1.000

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, लोकेश राहुल दूसरे और हार्दिक तीसरे स्थान पर हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 8 499 71.29 159.42 116
लोकेश राहुल 8 368 61.33 147.79 103*
हार्दिक पांड्या 7 305 61.00 137.38 87*
शिखर धवन 8 302 43.14 132.46 88*
श्रेयस अय्यर  9 290 36.25 137.44 85
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वहीं, कुलदीप यादव दूसरे और उमरान मलिक तीसरे स्थान पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 8 18 12.61 7.09
कुलदीप यादव 8 17 14.11 8.08
उमरान मलिक 8 15 15.93 7.96
टी नटराजन 8 15 17.40 8.41
उमेश यादव 9 14 18.71 7.27
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें