आलोचकों ने जमकर किया ट्रोल
विराट के एक आलोचक ने लिखा कि निश्चित रूप से विराट खुश हैं। अगर आप मुझे 16 करोड़ रुपये सिर्फ ऑक्सीजन बर्बाद करने के लिए देंगे तो मैं माइकल जैक्सन से बेहतर डांस करूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा "इतना नाच रहा है, पक्का लास्ट मैच में शतक मारा होगा।" एक यूजर ने 70 शतक लगाने वाले विराट के बारे में लिखा कि उनकी डांस करने की कला बल्लेबाजी की कला से बेहतर है। उन्हें अपने मजबूत पहलू पर ध्यान देना चाहिए।
आईपीएल 2022 में फ्लॉप रहे हैं विराट
नवंबर 2019 के बाद से विराट का बल्ला उनसे रूठा हुआ है। वो तीनों फॉर्मेट मिलाकर 100 से ज्यादा पारियां खेल चुके हैं और अब तक उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। आईपीएल 2022 में वो अब तक कोई अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं। इस सीजन उन्होंने नौ पारियों में 16 के औसत से 128 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 48 रन रहा है। इस बीच वो लगातार दो पारियों में शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। विराट की टीम आरसीबी अब अगला मैच टेबल टॉपर गुजरात के खिलाफ खेलेगी। आरसीबी फिलहाल 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
आरसीबी ने शेयर की तस्वीरें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैक्सवेल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीरों में मैक्सवेल और विनी रमन सहित सभी मेहमान भारतीय परिधान में दिख रहे हैं। विराट से लेकर प्लेसिस तक पूरी टीम भारतीय कपड़े पहनकर शादी की पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की और डांस भी किया।