13 में से 10 मैच जीतने वाली गुजरात की टीम 20 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। इस टीम का पहला क्वालीफायर खेलना तय हो चुका है। वहीं, राजस्थान की टीम दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर है। इन दोनों टीमों के पास 16 अंक हैं। 14 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली पांचवें, कोलकाता छठे और पंजाब सातवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों के पास 12 अंक हैं, लेकिन दिल्ली ने एक मैच कम खेला है और यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। हैदराबाद के पास 12 मैच में 10 अंक हैं और आठवें स्थान पर काबिज यह टीम किस्मत के सहारे प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
चेन्नई और मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई के पास 13 मैचों में आठ अंक और मुंबई के पास 12 मैचों में छह अंक हैं। अब ये दोनों टीमें अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आने से बचना चाहेंगी।
| टीम |
मैच खेले |
जीत |
हार |
अंक |
रन रेट |
| गुजरात टाइटंस |
13 |
10 |
3 |
20 |
+0.391 |
| राजस्थान रॉयल्स |
13 |
8 |
5 |
16 |
+0.304 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स |
13 |
8 |
5 |
16 |
+0.262 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
13 |
7 |
6 |
14 |
-0.323 |
| दिल्ली कैपिटल्स |
12 |
6 |
6 |
12 |
+0.210 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स |
13 |
6 |
7 |
12 |
+0.160 |
| पंजाब किंग्स |
12 |
6 |
6 |
12 |
+0.023 |
| सनराइजर्स हैदराबाद |
12 |
5 |
7 |
10 |
-0.270 |
| चेन्नई सुपर किंग्स |
13 |
4 |
9 |
8 |
-0.206 |
| मुंबई इंडियंस |
12 |
3 |
9 |
6 |
-0.613 |
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 13 मैच में 627 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
औसत |
स्ट्राइक रेट |
सर्वोच्च स्कोर |
| जोस बटलर |
13 |
627 |
52.25 |
148.22 |
116 |
| लोकेश राहुल |
13 |
469 |
42.64. |
135.54 |
103* |
| डेविड वॉर्नर |
10 |
427 |
61.00 |
152.50 |
92* |
| दीपक हुड्डा |
13 |
406 |
31.23 |
133.55 |
59 |
| शुभमन गिल |
12 |
402 |
33.50 |
135.35 |
96 |
सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेन्द्र यहल ने हसरंगा को पीछे छोड़ दिया है। चहल ने 13 मैचों में 24 विकेट निकाले हैं। वहीं, हसरंगा के पास इतने ही मैचों में 23 विकेट हैं।
| खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
औसत |
इकोनॉमी |
| युजवेंद्र चहल |
13 |
24 |
16.83 |
7.76 |
| वनिंदु हसरंगा |
13 |
23 |
14.65 |
7.48 |
| कगिसो रबाडा |
11 |
21 |
16.38 |
8.39 |
| मोहम्मद शमी |
13 |
18 |
21.61 |
7.62 |
| हर्षल पटेल |
12 |
18 |
19.44 |
7.72 |